Breaking NEWS
Fri. Mar 14th, 2025

अन्ना जानवरों से परेशान किसानों ने लगाई मदद की गुहार–

*अन्ना जानवरों से परेशान किसानों ने लगाई मदद की गुहार–

महोबा। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा अन्ना जानवरों के लिए लाखों करोड़ों रुपए लगाकर गांव- गांव शहरों में गौशालाओं का निर्माण करवाया और उनकी भोजन पानी का भी बंदोबस्त करवाया, शासन प्रशासन व जिम्मेदारों के द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है, अन्ना जानवर सड़कों पर दर-दर भटकने के लिए मजबूर है, आए दिन सड़कों पर दुर्घटना के शिकार होते हैं, खामियाजा वाहन चालको को भुगतना पड़ रहा है, और किसानों की लहराती हुई फसल को चट कर रहे हैं मामला कबरई ब्लाक के ग्राम पंचायत जुझार के बरी गांव का है, जहां गांव के किसानों ने अन्ना जानवरों से परेशान होकर मदद की गुहार लगाई है, गांव वालों ने बताया की प्रधान के द्वारा नजर अंदाज किया जा रहा है, हम अन्ना जानवरों से परेशान होकर खेतों पर दिन रात डटे हुए हैं अन्ना जानवर हमारी लहराती हुई फसल को चट कर रहे हैं, परेशान किसानों ने अन्ना जानवरों को अंदर कराने के लिए लगाई मदद की गुहार, अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन एवं जिम्मेदारों के  

द्वारा जानवर अंदर किए जा रहे हैं या नहीं।

KHABAR MAHOBA News

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *