उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री का निधन
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता माननीय कल्याण सिंह जी का आज शनिवार के दिन शाम को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे डेढ़ महीने से लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में भर्ती थे। पिछले कुछ हफ्तों से उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसके चलते उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी भी उनका हालचाल लेने अस्पताल गए थे। आज शनिवार शाम उसी अस्पताल में कल्याण सिंह जी ने अंतिम सांस ली।
कल्याण सिंह जी के निधन पर माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने शोक व्यक्त किया।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया, ”मैं काफी दुखी हूं. कल्याण सिंह जी…राजनेता, अनुभवी प्रशासक, जमीनी स्तर के नेता और महान इंसान थे. उत्तर प्रदेश के विकास में उनका अमिट योगदान है. मैंने उनके पुत्र श्री राजवीर सिंह से बात की और संवेदना व्यक्त की है. ओम शांति.’
कल्याण सिंह जी के बारे में…
कल्याण सिंह जी का जन्म 5 जनवरी 1932 को उत्तर प्रदेश के अतरौली गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम तेजपाल सिंह लोधी और माता का नाम सीता देवी था। कल्याण सिंह जी की शुरुआती पढ़ाई गांव से प्रारंभ हुई उन्होंने बीए और एलएलबी की परीक्षा उत्तीर्ण की। उसके बाद वह राजनीति में आ गए।
कल्याण सिंह जी तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। और जब केंद्र में माननीय नरेंद्र मोदी जी की सरकार आए आई तब कल्याण सिंह जी को राजस्थान और हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल भी नियुक्त किया गया। 6 दिसंबर 1952 को राम मंदिर आंदोलन के चलते इन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था इसी दिन अयोध्या की बाबरी मस्जिद तोड़ दी गई थी।
इतना सब होने के बाद भी सितंबर 1997 से नवंबर 1999 तक कल्याण सिंह जी को यूपी का मुख्यमंत्री बनाया गया।
ये भी पढ़ें…
खबर महोबा में
दिनेश राजपूत प्रधान संपादक महोबा उत्तर प्रदेश मो0 9005967662