Breaking NEWS
Thu. Jul 31st, 2025

पिता ने पुत्र पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया

 पिता ने पुत्र पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया

खरेला ( महोबा)। ग्राम जरौली में जब पिता ने मांगे खर्च के लिए रुपये जोकि लड़के के न देने पर हुए विवाद में, पिता ने पुत्र पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। कुल्हाड़ी लड़के के सीने मे लगी। सीने पर कुल्हाड़ी लगने से मचे शोर को सुनकर पहुंचे पड़ोसी।परिजनों और पड़ोसियों को आता देख पिता भाग निकला। घायल की मां ने पुत्र पर पति द्वारा हमला करने की तहरीर पुलिस को दी है। घायल को पुलिस ने इलाज के लिए भेज दिया है।

घटना है थाना खरेला ग्राम जरौली निवासी श्रीपत अहिरवार की, नशे की प्रवृत्ति के कारण आए दिन घरेलू विवाद होता रहता था। गुरुवार को सुबह 8 बजे करीब श्रीपत ने खर्च के लिए पुत्र रूप कुमार से रुपये मांगे। इनकार करने पर पिता और पुत्र के बीच शुरू हुई बहस विवाद में बदल गई। गुस्से में आकर श्रीपत ने कुल्हाड़ी से पुत्र पर वार कर दिया जो उसके सीने में लगा।

लहूलुहान पुत्र ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसी बीच हमलावर पिता पुत्र को रक्तरंजित हाल में छोड़कर भाग निकला। घायल की मां ने थाना खरेला में तहरीर दी है। थाना प्रभारी अनूप दुबे ने बताया कि तहरीर मिली है। घायल को इलाज के लिए सीएचसी चरखारी अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी 

ये भी पढ़ें…

दिनेश राजपूत

खबर MAHOBA न्यूज़

प्रधान संपादक मो 9005967662

Related Post