बच्चों के गले में लगाया फंदा , हंसिए से काटे गले

मां ने दो बेटी व एक बेटे की हत्या कर खुद फांसी पर झूली 

बुंदेलखंड के महोबा जिले के कुलपहाड़ कस्बे में बीती रात एक मां ने अपनी दो बेटियों व एक बेटी की घर के अंदर हत्या करने के बाद खुद भी फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। जिस समय महिला ने उक्त घटना को अंजाम दिया उस समय घर के सभी पुरुष सदस्य खेत में पानी लगाने गए थे। सुबह जब परिजन खेत से लौटे तब घटना का खुलासा हुआ। घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई है। परिवार में इस घटना से कोहराम मचा हुआ है। 

घर के अंदर से कुंडी व ताला लगा हुआ था, पति खेत में पानी लगाने गया था

कुलपहाड़ कस्बे के नई तहसील के निकट कठवरिया मोहल्ला निवासी कल्याण सिंह यादव अपने परिवार के साथ खेती करता है। बीती रात कल्याण अपने खेत पर पानी लगाने गया था। देर रात कल्याण खेत से जब वापस घर आया तब उसने घर का दरवाजा खटखटाया लेकिन पत्नी  सोनम ने दरवाजा नहीं खोला। काफी देर बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो कल्याण फर्लांग कर अंदर गया तो उसने देखा कि अंदर से दरवाजे की कुंडी व ताला लगा हुआ था।  

कल्याण ने अंदर का दृश्य देखा तो बदहवाश हो गया। उसकी 35 वर्षीय पत्नी सोनम फांसी के फंदे पर झूल रही थी। जबकि उसका बड़ा बेटा विशाल 11 वर्ष , दो बेटियां आरती 9 वर्ष व अंजलि 7 वर्ष के गले रस्सी से घोंटने के बाद गले को हंसिए से काटा गया था। चारों लोगों की रात में ही मौत हो चुकी थी। 

मृतका सोनम के बड़े भाई भानसिंह के अनुसार पति पत्नी दोनों में दीपावली से अनबन चल रही थी। दोनों लोगों में बातचीत बंद थी। पति कल्याण घर पर खाना नहीं खा रहा था। जानकारी मिलने को बाद भानसिंह स्वयं कुलपहाड़ दोनों को समझाने आया था। लेकिन इसके बावजूद दोनों में सुलह नहीं हो पाई थी। 

बड़ी बेटी बाल बाल बच गई 

कल्याण और सोनम की चार संतानें थीं। संयोग से बड़ी बेटी कुछ दिन पहले ही अपनी मौसी के घर गई थी। इसलिए वह बच गई। अन्यथा यह हो सकता था कि बड़ी बेटी भी जीवित न बच पाती। 

पुलिस के अनुसार घटना संदिग्ध है 

कुलपहाड़ कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार के अनुसार पूरे हत्याकांड को सोनम ने अंजाम दिया है यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। उनके अनुसार इस संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि किसी और व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया हो। उनके अनुसार फोरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। कुलपहाड़ में घटी इस घटना से सनसनी फैल गई है। हर कोई हतप्रभ है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

आज अनशन का चौथा दिन

अनशन स्थल पर दर्जनों ग्रामीणों एवं किसानों ने उपस्थिति दर्ज करा अनशन में समर्थन व्यक्त किया।  जिसमें प्राण सिंह परिहार, भास्कर गंगेले, पप्पू त्रिपाठी,हलकांई कुशवाहा, राजकुमार रैकवार,बारे लाल कुशवाहा,शिवम तिवारी, अंकित सिंह, आदि सहित भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के जिलाध्यक्ष राम खिलावन शुक्ला,हरिहर शुक्ला,जिला उपाध्यक्ष,विनोदनी तिवारी महिला जिलाध्यक्ष,रसमी सिंह तहसील अध्यक्ष ,ब्रजेंद तिवारी तहसील अध्यक्ष महोबा आदि लोगों ने अनशन स्थल पिपरा माफ पहुंच कर समर्थन दिया

जनक सिंह ने बताया कि इस लड़ाई को और उग्ररूप से लड़ी जाएगी, और कल भारतीय किसान यूनियन भानू पदाधिकारी भी अनशन स्थल पर आयेंगे।

उन्होन जिला प्रशासन एवं जिम्मेदार अधिकारियों से विनम्र निवेदन एवं आग्रह किया कि इन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा ठोस कार्यवाही अमल में लाने की क्रपा करें तो आप सभी की महान दया होगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *