मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने के बाद भी वोटर लिस्ट मे नाम

नगरपालिका के कर्मचारियों की मिलीभगत से कई वार्ड की सूची पर जोड़ दिए गए नाम कई व्यक्तियों के

महोबा गुरुवार देर शाम नगर पालिका महोबा चरखारी कुलपहाड़ व कबरई के नगर वार्ड की आरक्षण सूची जारी कर दी गई है सूची जारी होने के बाद कई चेहरे खिल गए तो कई दावेदारों के चेहरे मायूस नजर आए क्योंकि कहीं सीट आरक्षित हो गई है। तो कहीं सीट पिछड़ा वर्ग तो कहीं सामान सीट निर्धारित कर दी गई है पर जो सूची 2022 नगर पालिका चुनाव के लिए नगर पालिका के द्वारा तैयार की गई है उस सूची पर तमाम गड़बड़ियां नगर पालिका के सूची बनाने वाले लोगों की मिलीभगत की झलक सूची पर झलक रही है। ऐसा लगता है कि सूची बनाते समय कर्मचारी भांग खाकर सो गए हो क्योंकि 2022 की सूची में अधिकांश नाम उन व्यक्तियों के जुड़े हुए हैंं। जिनका नगर पालिका से मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया पर वह नाम आज भी चुनाव सूची में अंकित है। और तो और ऐसे लोगों के भी नाम सूची में अंकित है कि पिता के नाम की जगह दादा का नाम जोड़ दिया गया है।

 सूची मैं एक या दो लोगों के नाम नहीं नगर के कई वार्डों की सूची में उन लोगों के नाम नहीं हटाए गए जिनका मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने के बाद भी वोटर लिस्ट से उनका नाम नहीं हटाया गया वही उनका नाम आज भी वोट डालने की सूची में है वहीं सूत्रों की माने तो चुनाव जीतने की मनसा पाले हुए लोगों के द्वारा काशीराम कालोनियों मैं जो दूसरे राज्य व दूसरे जिले के लोग अवैध तरीके से जबरा कॉलोनियों में ताला तोड़कर रह रहे हैं उन लोगों के भी नाम चुनाव की अंतिम सूची पर बड़वा दिए गए हैं नगरपालिका के कर्मचारियों की सांठगांठ से।

KHABAR MAHOBA News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top