सभी मीडिया बंधुओं एवं पत्रकार मित्रों को दी गई बधाइयां
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय मीडिया संघ परिवार की तरफ से सभी मीडिया बंधु एवं पत्रकार मित्रों को दी गई बधाइयां, तथा राष्ट्रीय मीडिया संघ परिवार ने कहा कि भारत के किसी भी जगह का पत्रकार हर पत्रकार बंधु हमारे परिवार का बंधु है और हम उनके साथ सुख-दुख पर एनीटाइम खड़े हैं, हम पत्रकारों का शोषण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे, राष्ट्रीय मीडिया संघ जिला अध्यक्ष महोबा व मीडिया खतरों का खिलाडी़ उप संपादक- मुन्नालाल राठौड़ ने आवाहन करते हुए कहा कि आए दिन पत्रकार उत्पीड़न किया जा रहा है।
पत्रकार शोषण रुकने का नाम नहीं ले रहा, पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, दबंग माफिया पत्रकारों की स्वतंत्रता पर हस्तक्षेप करते हैं जो हम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे, हर पत्रकार बंधु हमारा एक परिवार बंधु है हर वक्त उनके हम साथ खड़े हैं। पत्रकार लोगों को आईना दिखाने का काम करते हैं पत्रकार एक ऐसा अंकुश है जो लोगों को सही रास्ते पर चलाना सिखाता है, और जिससे शासन प्रशासन भी सही रास्ते पर चलता है, पत्रकार लोगों को आईना दिखाकर न्याय तथा धर्म के रास्ते पर चलना सिखाता है। पत्रकार रात दिन समाज की सेवा में निशुल्क काम करता है, तथा शोषित दबे कुचले लोगों की आवाज को बुलंद करने का काम करता है। महोबा जिले पर अभी राष्ट्रीय मीडिया संघ परिवार की जिले की नई कार्यकारिणी बनाई गई है
जो महोबा जिले के पत्रकारों के लिए हर सुख-दुख पर कार्य करेगी-
जिला अध्यक्ष -मुन्नालाल राठौर
जिला उपाध्यक्ष- विजय साहू
जिला कोषाध्यक्ष- मथुरा प्रसाद
जिला प्रभारी- कौशलेंद्र राठौर
जिला सचिव- देवेंद्र कुमार
कुलपहाड़ तहसील अध्यक्ष- दिनेश राजपूत,
पनवाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष– अरुण कुमार
कबरई ब्लाक अध्यक्ष- घनश्याम कुशवाहा
इत्यादि सदस्यगण बनाए गए हैं।
ग्राम सचिवालय में लगे हरे-भरे नीम, शीशम के पेड़ों को काटा
महोबा। पनवाड़ी विकासखंड के ग्राम पंचायत देवगनपुरा के ग्राम सचिवालय में लगे नीम शीशम के हरे भरे पेड़ों को बगैर अनुमति के आरी मशीनों से काटे जा रहे हैं।
एक तरफ शासन बुंदेलखंड को हरा भरा बनाने को ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण के लिए ग्राम पंचायत सचिव एवं प्रधानों को जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन ग्राम पंचायत देवगनपुरा वृक्षारोपण तो नहीं हुआ लेकिन बड़े बड़े हरे भरे पेड़ों को सचिव एवं ग्राम प्रधान की मिली भगत से आधा दर्जन नीम एवं शीशम के ग्राम सचिवालय में लगे पेड़ों को काटा जा रहा है। जब इस बात बावत सचिव राहुल पाठक से बात की तो उन्होंने बताया कि हमारी जानकारी में नहीं है जब वन क्षेत्राधिकारी पनवाड़ी अवधेश प्रताप सिंह बुंदेला से जानकारी कि तो उन्होंने बताया कि मेरी जानकारी में नहीं है। अगर बगैर अनुमति के हरे भरे पेड़ काटे जा रहे हैं तो कार्यवाही की जाएगी।
प्रजापिता ब्रह्मा ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा मेला परिसर में लगाया गया कैंप
चरखारी के सहस्त्र श्री गोवर्धन नाथ जी मेला परिसर में जहां एक और आध्यात्मिक अनुष्ठान एवं भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का सुंदर मंचन हो रहा है। तो वहीं पर विभिन्न सामाजिक एवं सरकारी विभागों द्वारा अपने-अपने कैंप लगाए गए हैं।
मेला सहस्त्र श्री गोवर्धननाथजी के परिसर में प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा भी कैंप लगाया गया है। जिसमें कैंप की मुख्य संचालिका बहन जय देवी द्वारा लोगों को धर्म के प्रति जागरूक करते हुए बुरे कर्मों का त्याग करते हुए सन्मार्ग में चलने की प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा प्रदत्त विभिन्न सामग्रियों जिसमें बैनर, पुस्तकें एवं विभिन्न चित्रों के माध्यम से मनुष्य के पूरे जीवन चक्र को दर्शाया गया है। एवं उन्हें क्या करना चाहिए इसके विषय में भी विस्तृत रूप से समझाते हुए लोगों को प्रजापिता ब्रह्मा ईश्वरीय विश्वविद्यालय से जोड़ा जा रहा है। कैंप में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर प्रजापिता ब्रह्मा ईश्वरीय विश्वविद्यालय के विचारों से अवगत हो रहे हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर द्वारा भी आज प्रजापिता ब्रह्मा ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कैंप में पहुंचकर बहन जय देवी से सृष्टि चक्र के विषय में जानकारी प्राप्त की गई।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने हेलीपैड निर्माण और अर्जुन बांध का किया निरीक्षण
चरखारी,महोबा। मुख्यमंत्री के आगमन के स्वागत में जिला स्तर एवं तहसील स्तर का प्रशासन हेलीपैड से लेकर अर्जुन बांध के निरीक्षण की समस्त व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने में लगा हुआ है।मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक हलके में इन दिनों काफी हलचल देखी जा रही है ।हेलीपैड का निर्माण शुरू हुआ तो, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने स्वयं जाकर निर्माण स्थल को देखा और आवश्यक निर्देश दिए ।इसके बाद जिले के आला अधिकारियों ने अर्जुन सहायक परियोजना से जुड़े अर्जुन बांध पर जाकर मौके की हकीकत समझी, आज चरखारी के अर्जुन बांध के पास जहां पर मुख्यमंत्री के आगमन के लिए हेलीपैड बनाया जा रहा है वहां स्वयं जिलाधिकारी महोबा, पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी चरखारी, क्षेत्राधिकारी कोतवाल चरखारी सभी आला अधिकारियों ने मौके पर जाकर मुख्यमंत्री के आगमन एवं सुरक्षा के मद्देनजर हेलीपैड एवं अर्जुन बांध का बारीकी से निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
KHABAR MAHOBA NEWS
रिपोर्टर जतन सिंह, महोबा