Prabal Pratap Singh के निर्देशन में बैंक चेकिंग अभियान, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा
महोबा। जनपद में बैंक सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक महोबा श्री प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ Ravikant Gond ने सर्किल के थाना कुलपहाड़ क्षेत्र में स्थित विभिन्न वित्तीय संस्थानों एवं बैंकों का औचक निरीक्षण किया।

अभियान के दौरान बैंकों में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की सघन तलाशी ली गई। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, अलार्म सिस्टम, गार्ड की तैनाती तथा प्रवेश-निकास व्यवस्था की गहन जांच कर सुरक्षा मानकों को परखा गया। पुलिस अधिकारियों ने बैंक प्रबंधकों को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने एवं संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए।
इस दौरान आमजन से संवाद कर उन्हें साइबर धोखाधड़ी, जालसाजी, ठगी और टप्पेबाजी से बचाव के उपाय भी बताए गए। पुलिस ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या लालच भरे ऑफर के झांसे में न आएं तथा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें।
पुलिस का कहना है कि इस प्रकार के चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि बैंकिंग प्रणाली में आमजन का विश्वास बना रहे और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
#Mahoba #UPPolice #BankChecking #सुरक्षा_अभियान #महोबा_पुलिस


