क्षेत्र के हिस्ट्री शीटरों एवं अराजक्तत्रों को दी सख्त हिदायत

शांति एवं सुरक्षा का सन्देश

कुलपहाड़ – तहसील कुलपहाड़ के ग्राम मुढारी में आज भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों ने गांव की सभी गलियों में पैदल गस्त करके लोगों में शांति एवं सुरक्षा का सन्देश दिया।

 चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन के द्वारा यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। साथ ही गांव के अराजकतत्वों की पहचान के लिए ग्रामीणों से भी बातचीत की गई। 

यह अभियान एसपी सुधा सिंह के निर्देशन पर आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराये जाने के लिए चलाया जा रहा है। गांव में रूट मार्च करते समय पुलिस एवं सुरक्षा बल के जवानों के साथ में ग्राम प्रधान पूरनलाल रैकवार एवं प्रधान प्रतिनिधि महेश रैकवार ने भी भ्रमण किया।

 साथ ही गस्त के दौरान चप्पे चप्पे पर सुरक्षा विवस्था का जायजा लिया और क्षेत्र के हिस्ट्री शीटरों एवं अराजक्तत्रों को भी चेक किया गया एवं उन्हें सख्त हिदायत दी गई। मुढारी की जनता से वार्ता कर संवाद स्थापित किया गया और निर्वाचन आयोग के आदेश व निर्देशों से अवगत कराते हुए निर्भीक होकर निष्पक्ष मतदान करने की अपील की गई।

Khabar Mahoba News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top