मासूम ने 2 घंटे तक दो अस्पतालों के बीच लगाए चक्कर

2 घंटे तक दो अस्पतालों के बीच लगाए चक्कर

सरकारी सिस्टम के चलते 2 घंटे तक तड़पता रहा मासूम:महोबा में नवजात को भर्ती कराने को लेकर महिला व पुरुष अस्पताल के चक्कर लगाता रहा पिता, मामला बढ़ने पर महिला अस्पताल में हुआ भर्ती। 

महोबा में एक नवजात बच्चे का पिता बच्चे के इलाज के लिए दो सरकारी अस्पतालों के बीच 2 घंटे तक चक्कर काटता रहा। बाद में किसी तरह उसे महिला जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया जा सका। बच्चे का जन्म दो दिन पहले हुआ था। डॉक्टर ने बताया कि उसको पीलिया है। पिता ने उसे इलाज के लिए महिला जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाना चाहा तो उन लोगों ने पुरुष अस्पताल ले जाने को कहा। पुरुष अस्पताल वालों ने दोबारा उसे महिला चिकित्सालय भेज दिया। मामला बढ़ने पर महिला चिकित्सालय वालों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।

महिला चिकित्सालय में दो दिन पहले हुआ था जन्म

जिले के महिला जिला  चिकित्सालय में दो दिन पहले भडरा गांव के निवासी सुंदरलाल जो कि पेशे से मजदूर है। उसने अपनी गर्भवती पत्नी को भर्ती करवाया था। जिसने यहां एक बेटे को जन्म दिया। डॉक्टर ने बताया कि बच्चे को पीलिया है। इसके बाद सुंदरलाल ने डॉक्टर से बच्चे को भर्ती करने को कहा। जिस पर उसने बच्चे को पुरुष अस्पताल ले जाने की बात कही।

2 घंटे तक दो अस्पतालों के बीच लगाए चक्कर

पुरुष अस्पताल में पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने वहां से उसे वापस महिला जिला चिकित्सालय जाने को कह दिया। इसके बाद उसका सब्र जवाब दे गया। जिसके बाद उसने विरोध करना शुरू कर दिया। मामला बढ़ने पर किसी तरह 2 घंटे बाद महिला चिकित्सालय में बच्चे को भर्ती किया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर वरुण बताते है कि बच्चे को पीलिया हुआ है। उसका पिता उसे लेकर आया था। हालत गंभीर होने के कारण उसे महिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top