अकबई से जिगनौडा को जोड़ने वाली सड़क ध्वस्त || बीजेपी जिला महिला मोर्चा की सूची जारी

अकबई से  जिगनौडा को जोड़ने वाली सड़क ध्वस्त

अकबई, महोबा। जनपद महोबा के ग्राम अकबई से  जिगनौडा को जोड़ने वाली सड़क ध्वस्त हो चुकी है।

हम आपको बताते चलें कि ग्राम पंचायत अकबई मे सड़क के मामले को लेकर कोई भी किसी प्रकार का विकास नहीं सड़कें ध्वस्त हो चुकी हैं चारों तरफ की।

एक तरफ महिलाएं उसे कीचड़ से गुजर कर जल भरने हेतु जाती हैं।

और दूसरी तरफ छोटे-छोटे स्कूली बच्चे इसी सड़क से होकर विद्यालय की ओर रवाना होते हैं।

योगी सरकार मौन बैठी है।

ग्रामीणों का कहना है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में हम अपना मतदान नहीं करेंगे और धरना प्रदर्शन भी करेंगे छती ग्रस्त हो चुकी सड़क को लेकर।

ग्रामीणों को कहना है कि मतदान तभी करेंगे जब तक ग्राम पंचायत अकबाई कि चारों तरफ की विधायक निधि की सड़क बन नहीं जाती।

कुछ तस्वीरों के जरिए ध्वस्त पड़ी सड़कों की तस्वीर।

कहां गई योगी सरकार के बड़े-बड़े वादे स्मार्ट सिटी।।

ग्राम पंचायत अकबई के सड़कों के हालातो को लेकर कई वर्षों से कोई अधिकारी या कोई विधायक सांसद नहीं आया आने वाले विधानसभा के चुनाव में जनता मुंहतोड़ जवाब देगी।

भारतीय जनता पार्टी महोबा, जिला महिला मोर्चा की सूची जारी हुई

महोबा। भारतीय जनता पार्टी जिला महोबा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर की संस्तुति पर एवं कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन के निर्देशन पर महोबा जिला महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा की गई, 40 सशक्त महिलाओं की सूची में 31 महिलाएं जिला पदाधिकारी एवं सदस्य हैं एवं 9 महिलाएं विशेष आमंत्रित सदस्य हैं!

जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि सभी महिला मोर्चा सदस्य भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम करती आ रही हैं, समाज में 50% हिस्सेदारी एवं भागीदारी महिलाओं की है, पार्टी ने महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाकर मातृशक्ति को सशक्त करने का काम किया है चाहे कोई भी क्षेत्र महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं! महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ विभा पोरवाल ने बताया कि अब महिलाएं राजनीतिक क्षेत्र में भी पीछे नहीं हैं, भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के भविष्य को संवारने में लगी है मोदी सरकार ने उज्जवला योजना के माध्यम से मां बहन बेटियों का जीवन स्तर को बढ़ाया है! डॉक्टर पुरवार ने बताया कि जिला महिला पदाधिकारियों के साथ साथ संगठन के सभी 11 मंडल महिला अध्यक्षों के भी नाम की घोषणा की जा चुकी है ! जिला अध्यक्ष ने सभी महिला मोर्चा सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं!

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *