सम्भाग स्तरीय खेलकूद का समापन समारोह

एकल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सम्भाग स्तरीय खेलकूद का समापन समारोह शिशु शिक्षा निकेतन डी. ए. वी. खेल मैदान महोबा में सम्पन्न हुआ। इस खेलकूद समारोह में दक्षिण उत्तर प्रदेश के 10 जिले, जिसमे कानपुर महोबा, झांसी, चित्रकूट, हमीरपुर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, कौशाम्बी और यमुनापार से लगभग 360 खिलाड़ी सम्मिलित हुए।बालक वर्ग कबड्डी की प्रतियोगिता का फाइनल मैच सुल्तानपुर और यमुनापार टीम के साथ खेला गया। जिसमें अंचल सुल्तानपुर की टीम विजेता हुई। बालिका वर्ग कबड्डी का फाइनल मैच फूलपुर और महोबा के बीच खेला गया जिसमे टीम फूलपुर ने बाजी मारी।बालक-बालिका खिलाड़ियों की लम्बी कूद, ऊंची कूद एवं दौड़ में 10 खिलाड़ी प्रथम स्थान प्राप्त किये, जिसमे 400 मीटर की दौड़ में अंजली व लवलेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुश्ती में 45 किलो में अरविंद, 48 किलो में धर्मेंद्र, 51 किलो में चंदन, 55 किलो भार में कुंजबिहारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

समापन समारोह कार्यक्रम का संचालन श्री ओमप्रकाश संभाग अभियान प्रमुख दक्षिण उत्तर प्रदेश ने किया। समारोह के मुख्य वक्ता केंद्रीय बजट विभाग प्रमुख धीरज गुप्ता जी ने कहा कि एकल अभियान विगत 35 वर्षों से शिक्षा जगत में सेवा का कार्य कर रहा है 60 विद्यालय से प्रारंभ या एकल विद्यालय आज पूरे भारतवर्ष के एक लाख गांव में शिक्षा के साथ अन्य चार शिक्षाएं देने का कार्य कर रहा है उन्होंने बताया कि इस समारोह में जो बच्चे अपने प्रतिभा दिखाकर प्रथम स्थान प्राप्त किये हैँ वह फरवरी माह मे आयोजित राष्ट्रीय खेलकूद समारोह उड़ीसा भुवनेश्वर में भाग लेंगे।इस कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि माo जीतेन्द्र जी उपजिला अधिकारी महोबा ने समारोह में आए हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अभ्युदय यूथ क्लब द्वारा इस तरह का आयोजन खिलाड़ियों के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म बताया एवम इस प्रतियोगिता से गांव की छिपी हुई प्रतिभाओं को निकालने के साथ साथ बच्चो को खेल के प्रति रुचि जागृत करना है ताकि भविष्य में अपने देश के प्रति प्रतिनिधित्व कर सकेगे। श्रीमान अवधेश गुप्ता जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने आयोजन समिति को धन्यवाद दिया और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं निरंतर चलती रहे ताकि अपने क्षेत्र से अधिक से अधिक खिलाडी निकल सके और भविष्य मे खेल जगत मे देश का नाम रोशन कर सके।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री कालका प्रसाद जलज जी ने सभी खिलाड़ी आचार्य, कार्यकर्ता बंधु अभिभावक गण तथा अतिथि व मंचस्थ समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर श्रीमान विनोद पुरवार जी श्रीमान प्रशांत कुमार गुप्ता (संभाग प्राथमिक शिक्षा अध्यक्ष) श्री शिवकुमार गोस्वामी जी श्री कैलाश गाजिया जी श्री आशीष शिवहरे जी श्री नरेश गुप्ता जी श्री तेज प्रताप जी श्री मजबूत सिंह जी श्री राजेंद्र गुप्ता जी श्री विजय बिन्द जी श्री विजय कुमार जी श्री लवकुश जी श्री मंगेश्वर की श्री कीर्तिमणि जी अमित पटेरिया जी आदि उपस्थित रहे..

987आज के वेबसाइट विजिट
Advertisement
LIC agent
Room rent

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top