चरखारी के कुसरमा प्राथमिक विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक मानगिरि गोस्वामी जी हुए सेवानिवृत्त,

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वरः

गुरु साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरुवै नमः

इसी आधार पर महोबा जनपद के विकास खण्ड चरखारी के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुसरमा में स्थित प्राथमिक विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक श्री मानगिरि गोस्वामी जी के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में ग्राम प्रधान कुसरमा द्वारा विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया…

ग्राम प्रधान गुलाब सिंह राजपूत की अगुवाई में गुरु – शिष्य की परम्परा के अनुरूप रस्मों को निभाते हुए पूज्य गुरुदेव श्री मानगिरि गोस्वामी जी का विदाई समारोह कार्यक्रम किया गया…

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अति जेपी अनुरागी जी, विशिष्ट अतिथि मनोज राजपूत( जिला पंचायत सदस्य गौरहारी) , खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रीती राजपूत, आदि के साथ समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा….

विदाई समारोह कार्यक्रम में सभी ने सहर्ष पूज्य गुरुदेव के अतुलनीय योगदान से प्रेरणा लेते हुए बालकों के भविष्य को उज्जवल बनाने का संकल्प लिया और श्री मानगिरि गोस्वामी जी को विदा किया…

ब्यूरो रिपोर्ट खबर महोबाKHABAR MAHOBA News

Advertisement
Reporter
One
Room rent
Test
Scroll to Top