ठंड से पाले की चपेट में आई रबी की फसल

 विभिन्न समस्याओं को लेकर बुंदेलखंड किसान यूनियन आगे आया है। बुधवार को पदाधिकारियों ने तहसील चरखारी पहुंच मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार को सौंपा। इसमें किसानों की दैवीय आपदाओं से खराब हुई वर्ष 2023 की खरीफ और वर्ष 2024 की रबी फसल की क्षतिपूर्ति व बीमा क्लेम दिलाने और कर्जमाफी की मांग की।

यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामकिशुन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश पाठक के नेतृत्व में जयप्रकाश, रामकृपाल, नूरजहां, काशिया बेगम आदि तहसील पहुंचे। ज्ञापन में बताया कि गत वर्ष अतिवृष्टि से उर्द, मूंग, तिल व मूंगफली की फसल नष्ट हो गई थी। वहीं इस साल डेढ़ माह तक ठंड और कोहरे से रबी फसल पाले की चपेट में आकर 60 से 70 प्रतिशत खराब हुई है। अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी सर्वे तो दूर किसानों को किसी प्रकार की क्षतिपूर्ति अथवा बीमा क्लेम भी नहीं दिया गया।

ज्ञापन में किसानों को मानक के अनुसार खरीफ व रबी फसल का मुआवजा, बीमा राशि दिलाने के साथ ही छोटे-बड़े किसानों का सभी प्रकार का कर्जमाफ कर जमीन बंधक मुक्त कराने की गुहार लगाई है।

773आज के वेबसाइट विजिट
Advertisement
Reporter
LIC agent
Room rent
Scroll to Top