MAHOBA NEWS || अवैध खनन के विरुद्ध प्रशासन की सख्त कार्रवाई

कुलपहाड़। अवैध खनन पर सतर्कता बरतने एवं आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देशों के क्रम में आज ANTI ILLEGAL MINING DRIVE के तहत सख्त कार्रवाई की गई। एसडीएम कुलपहाड़ के नेतृत्व में गठित टीम ने कुलपहाड़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जैलवारा के पास अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन तथा तीन ट्रैक्टरों को मौके पर ही सीज कर दिया।

प्रशासनिक टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन करते हुए खनन गतिविधियां संचालित पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अवैध खनन की किसी भी सूचना को तत्काल संबंधित विभाग को उपलब्ध कराएं, ताकि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

14आज के वेबसाइट विजिट
Advertisement
Room rent
LIC agent
Scroll to Top