जिलाधिकारी महोदय ने, विकास खंड चरखारी के ग्राम पंचायत जरौली में लगाई जन चौपाल

KHABAR MAHOBA News जिलाधिकारी महोदय ने, विकास खंड चरखारी के ग्राम पंचायत जरौली में लगाई जन चौपाल…

यूं तो यूपी में 2.0 की सरकार के आते ही विकास कार्यों को पूरा करने की होड़ लगी है ऐसे समय में जागरूक एवं ईमानदार अफसरों के अथक प्रयास से चहुँ ओर आम जनमानस को जागरूक किया जा रहा है एवं सरकार की नीतियों एवं योजनाओं से भली भाँति परिचित करा कर लाभ दिया जा रहा है..

ऐसा ही प्रयास जनपद महोबा के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदया की अध्यक्षता में विकास खंड चरखारी के ग्राम पंचायत जरौली में जिले एवं विकास खंड के आला अधिकारियों के साथ “जन चौपाल” का आयोजन किया गया…

इस कार्यक्रम की अगुवाई ग्राम विकास अधिकारी सुहेल नसीम द्वारा , समस्त ग्राम वासियों को जागरूक कर सरकारी योजनाओं से परिचित कराने एवं योजनाओं को धरातल पर लाकर लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया…

वहीं पर पुलिस अधीक्षक महोदया ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं नारी सशक्तिकरण पर जोर देकर पुलिस की कार्य शैली पर मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को बधाइयाँ दीं..

वहीं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किसान भाईयों को नई तकनीक से खेती करने एवं योजनाओं का लाभ उठाने की प्रेरणा दी गई तथा किसानों की आय को दोगुना करने का मूल मंत्र दिया गया…

जिलाधिकारी महोदय ने भी जिले के सभी नागरिकों को सुशासन प्रदान करने का आश्वासन दिया तथा गरीब जनता की बेटियों को बड़े धूमधाम से मनाया..

वहीं पर जिलाधिकारी महोदय ने सभी जनमानस से नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया तथा जिले को विकास कार्यों में अग्रणी भूमिका अदा करने का वचन दिया..

ब्यूरो रिपोर्ट खबर महोबा

522आज के वेबसाइट विजिट
Advertisement
LIC agent
Room rent
Scroll to Top