श्रमिक परिवारों के बच्चों के भविष्य को संवारने की पहल, अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश शुरू

श्रम विभाग की महत्वाकांक्षी पहल: अटल आवासीय विद्यालय में सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

उ.प्र. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों एवं कोरोना काल में निराश्रित मुख्यमंत्री बाल सेवायोजन (सामान्य) के पात्र बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से श्रम विभाग द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

यह प्रवेश प्रक्रिया अटल आवासीय विद्यालय, ग्राम अछरौड़, विकास खंड बड़ोखर खुर्द, चित्रकूट धाम मंडल, बाँदा (उत्तर प्रदेश) के लिए लागू है। विद्यालय में कक्षा 06 एवं कक्षा 09 में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

आवेदन एवं परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियाँ

आवेदन प्रारंभ: 01 जनवरी 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जनवरी 2026

प्रवेश परीक्षा तिथि: 22 फरवरी 2026

अधिकारियों के अनुसार, प्रवेश परीक्षा पूर्णतः पारदर्शी एवं निर्धारित मानकों के अनुसार आयोजित की जाएगी, जिससे पात्र विद्यार्थियों का निष्पक्ष चयन सुनिश्चित हो सके।

योजना का उद्देश्य

अटल आवासीय विद्यालय योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, विशेषकर निर्माण श्रमिक परिवारों एवं कोरोना महामारी से प्रभावित बच्चों को निःशुल्क आवासीय, गुणवत्तापूर्ण एवं समग्र शिक्षा प्रदान करना है। इन विद्यालयों में पढ़ाई के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास, अनुशासन, खेलकूद तथा नैतिक मूल्यों पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

अधिक जानकारी एवं संपर्क

प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया हेतु इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निम्न कार्यालयों से संपर्क कर सकते हैं:

कार्यालय श्रम प्रवर्तन अधिकारी, कलेक्ट्रेट महोबा

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी

जिला प्रोवेशन कार्यालय

प्रशासन ने पात्र अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन कर इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाएं और अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सशक्त कदम बढ़ाएं।

#AtalAwasiyVidyalaya #UPBOCWBoard #EducationForAll #QualityEducation

213आज के वेबसाइट विजिट
Advertisement
Room rent
LIC agent
Scroll to Top