बुंदेलखंड जन क्रांति मोर्चा की संगठनात्मक बैठक संपन्न, विजय प्रताप सिंह को अध्यक्ष की कमान
— बुंदेलखंड क्षेत्र के हक और विकास के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प
महोबा। मंगलवार को शहर के एक निजी होटल में बुंदेलखंड जन क्रांति मोर्चा की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन के उद्देश्यों, सदस्यता अभियान, विस्तार और बुंदेलखंड से जुड़े जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई।
बुंदेलखंड क्षेत्र के हक और विकास के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प
बैठक में अजय सिंह ने संगठन को मजबूत बनाने और अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर दिया। बुंदेली क्रिएटर रोशन सिंह ने जनसमस्याओं को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक माध्यमों से उठाने की बात कही। अजय कुशवाहा सिंह ने बुंदेलखंड के समग्र विकास से जुड़े मुद्दे उठाए, जबकि शोभा सिंह ने रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, किसान और युवाओं से जुड़े विषयों को संगठन की प्राथमिकता बताया। इन्द्र कुमार कुशवाहा ने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
बैठक का संचालन कर रहे इमरान बुंदेलखंडी ने विजय प्रताप सिंह को अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से सहमति जताई। इसके बाद विजय प्रताप सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।
अध्यक्ष चुने जाने के बाद विजय प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन बुंदेलखंड के आम नागरिकों के अधिकार, सम्मान, विकास और जनहित के लिए कार्य करेगा तथा क्षेत्र की समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक माध्यमों से उठाया जाएगा।
बैठक में अमित राजपूत, शिवम पाल, सरफराज अहमद एवं गोपाल वर्मा ने भी विचार रखे। इस अवसर पर नितिन नागर, शान मुहम्मद, हरीश प्रजापति, सोनू, पंकज वर्मा, तौफ़ीक़, रशीद खान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
अध्यक्ष चुने जाने के बाद विजय प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन बुंदेलखंड के आम नागरिकों के अधिकार, सम्मान, विकास और जनहित के लिए कार्य करेगा तथा क्षेत्र की समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक माध्यमों से उठाया जाएगा
बैठक में अमित राजपूत, शिवम पाल, सरफराज अहमद एवं गोपाल वर्मा ने भी विचार रखे। इस अवसर पर नितिन नागर, शान मुहम्मद, हरीश प्रजापति, सोनू, पंकज वर्मा, तौफ़ीक़, रशीद खान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
दिनेश राजपूत
खबर महोबा
मो० 9454812188
9005967662






