जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 56 जोड़ों का हुआ विवाह सम्पन्न
जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार के ‘नव निर्माण’ के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जनपद स्थित कम्युनिटी गार्डन में समाज कल्याण विभाग द्वारा माननीय मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 56 जोड़ों का सामूहिक विवाह बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न कराया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और नवविवाहित जोड़ों के साथ उनके परिजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।
सरकार की इस योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर लगभग ₹1 लाख का व्यय किया जाता है, जिसमें—
- 💰 ₹60,000 सीधे कन्या के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजे जाते हैं।
- 🎁 ₹25,000 की उपहार सामग्री नवविवाहित जोड़ों को प्रदान की जाती है।
- 💰 ₹15,000 विवाह आयोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च किए जाते हैं।
इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को सहायता प्रदान करना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर उपस्थित लोगों ने सरकार की इस पहल की सराहना की।


