महोबा में “फार्मर रजिस्ट्री” अभियान को मिली रफ्तार, प्रचार वाहन को हरी झंडी

1000425886.jpg

जनपद में किसानों को विशिष्ट “किसान आई.डी.” उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित फार्मर रजिस्ट्री अभियान को तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में आज मुख्य विकास अधिकारी (CDO) ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ “फॉर्मर रजिस्ट्री” के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन गांव-गांव जाकर किसानों को रजिस्ट्री कराने के लिए जागरूक करेगा और पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी देगा।

अभियान का उद्देश्य जिले के अधिकतम किसानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना है, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं और कृषि सेवाओं का लाभ पारदर्शी एवं सरल तरीके से मिल सके।

🔖 फार्मर रजिस्ट्री से प्रमुख लाभ

👉 फसली ऋण एवं आपदा राहत में सुगमता – सत्यापित किसान आईडी से बैंकिंग और राहत प्रक्रियाएं आसान होंगी।
👉 सरकारी योजनाओं में भौतिक सत्यापन से मुक्ति – बार-बार दस्तावेज सत्यापन की आवश्यकता कम होगी।
👉 समय पर कृषि परामर्श – मौसम, बीज, उर्वरक और आधुनिक तकनीकों से जुड़ी जानकारी सीधे किसानों तक पहुंचेगी।
👉 नवोन्मेषी अवसर – आधुनिक कृषि कार्यक्रमों और नई योजनाओं में भागीदारी के अवसर बढ़ेंगे।
👉 विभागीय समन्वय – कृषि के साथ अन्य विभागों की योजनाओं का लाभ भी एकीकृत रूप से मिलेगा।
👉 न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सुविधा – फसलों को एमएसपी पर बेचने की प्रक्रिया अधिक सुगम होगी।

✍️ पंजीकरण के तरीके

🔹 आधिकारिक वेबसाइट: upfr.agristack.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
🔹 फार्मर रजिस्ट्री यूपी मोबाइल ऐप के माध्यम से
🔹 ग्राम स्तरीय विशेष कैंपों में जाकर
🔹 जनसेवा केंद्र (CSC) पर पंजीकरण

अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में फार्मर रजिस्ट्री कराकर अपनी डिजिटल किसान पहचान सुनिश्चित करें, जिससे भविष्य में किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने में उन्हें कठिनाई न हो।

#UPAgriculture #KisanKalyan #FarmerID #DigitalUP #MahobaNews

Scroll to Top