अत्यधिक बारिश और बाढ़ से फसल खराब होने पर किसानों को मुआवजे की पहल

अत्यधिक बारिश और बाढ़ से फसल खराब होने पर किसानों को मुआवजे की पहल, स्थायी लोक अदालत ने जारी की आवश्यक सूचना

महोबा। अत्यधिक बारिश एवं बाढ़ के कारण जिन किसानों की फसल खराब हो गई है, उनके लिए न्यायालय स्थायी लोक अदालत, महोबा की ओर से आवश्यक सूचना जारी की गई है। सूचना में प्रभावित किसानों से मुआवजा प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ स्थायी लोक अदालत में संपर्क करने की अपील की गई है।

जारी सूचना के अनुसार, प्रभावित किसानों को निम्न दस्तावेज साथ लेकर संपर्क करना होगा—

किसान के आधार कार्ड की फोटो कॉपी

खतौनी की फोटो कॉपी

खराब फसल की दो रंगीन फोटो

फसल बीमा की फोटो कॉपी

स्थायी लोक अदालत की ओर से किसानों से अपील की गई है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय में संपर्क कर अपनी फसल क्षति के संबंध में मुआवजे की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करें।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क:
📞 9598354457
📞 7705941930

पता: न्यायालय स्थायी लोक अदालत, महोबा, पुलिस लाइन रोड, सी.एम.ओ. ऑफिस के बगल में।

164आज के वेबसाइट विजिट
Advertisement
LIC agent
Room rent
Scroll to Top