News जुए पर मुस्करा पुलिस का शिकंजा, ₹35,640 नकद सहित 9 जुआरी दबोचे

मुस्करा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, ₹35,640 नकद व ताश के पत्ते बरामद

जनपद हमीरपुर में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मुस्करा पुलिस ने जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हार–जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए 09 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल ₹35,640 नकद तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक, जनपद हमीरपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मुस्करा पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर दबिश दी। मौके से मालफड़ के ₹32,780 तथा जामातलाशी के ₹2,860 रुपये बरामद किए गए। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 24/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी का विवरण

मालफड़: ₹32,780

जामातलाशी: ₹2,860

कुल नकद: ₹35,640

ताश के पत्ते: 52 अदद

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

1. जाकिर मोहम्मद पुत्र मकबूल अहमद, उम्र 39 वर्ष

2. मंगल सिंह पुत्र रामदास, उम्र 45 वर्ष

3. ऋषि पुत्र करन, उम्र 28 वर्ष, निवासी मोतीनगर, कस्बा/थाना मुस्करा, हमीरपुर

4. राहुल कुमार पुत्र श्यामसुन्दर, उम्र 30 वर्ष, निवासी दीक्षित मुहाल, कस्बा/थाना मुस्करा, हमीरपुर

5. शिवराज पुत्र धर्मपाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम पहाड़ी भिटारी, थाना मुस्करा, हमीरपुर

6. कमतू पुत्र कन्धी, उम्र 58 वर्ष, निवासी चुडैल मोहाल, कस्बा/थाना मुस्करा, हमीरपुर

7. पप्पू खान उर्फ महमूद पुत्र हरगोविन्द, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम बसौठ, थाना खरेला, जनपद महोबा

8. राशिद वेग पुत्र रोशन वेग, उम्र 40 वर्ष, निवासी प्रेमनगर, कस्बा/थाना मुस्करा, हमीरपुर

9. गौरीशंकर साहू पुत्र कल्लू, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम ऐझी, थाना मुस्करा, हमीरपुर

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 राजीव कुमार साहू

उ0नि0 अनुरुद्ध कुमार द्विवेदी

का0 अनुज यादव

का0 सौरभ पटेल

का0 नीरज

का0 प्रसून पाण्डेय

हे0का0 सुनील कुमार

हे0का0 कमलेश कुमार

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध जुआ गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

335आज के वेबसाइट विजिट
Advertisement
LIC agent
Room rent
Scroll to Top