सावधान! चार पहिया वाहन का कट गया हेलमेट का चालान

1000415623.jpg

महोबा जिले वाले हो जाएं सावधान! चार पहिया वाहन चालक का भी कट गया हेलमेट का चालान

महोबा जनपद में यातायात नियमों को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने आम लोगों को हैरानी में डाल दिया है। मामला महोबा जिला का है, जहां एक चार पहिया वाहन (कार) के मालिक के नाम बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने का चालान दर्ज कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ई-चालान में वाहन का प्रकार Motor Car (LMV) दर्ज है, लेकिन उल्लंघन की श्रेणी में लिखा गया है—
“Driving Two-wheeled without helmet” और चालान राशि ₹1000 दर्शाई गई है।
यह चालान राठ रोड, कुलपहाड़ क्षेत्र का बताया जा रहा है।

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि चार पहिया वाहन के खिलाफ दोपहिया वाहन से जुड़ा नियम लगा दिया गया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई जनपद के एक उपनिरीक्षक द्वारा की गई, जिसके बाद से पूरे जिले में महोबा पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस तरह की त्रुटियां ई-चालान सिस्टम में होती रहीं, तो आम नागरिक बेवजह परेशान होंगे। लोगों ने मांग की है कि इस मामले की जांच हो और संबंधित वाहन स्वामी को राहत दी जाए।

फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग सवाल उठा रहे हैं—
क्या अब महोबा में चार पहिया वाहन चलाने पर भी हेलमेट जरूरी हो गया है?

#mahobanews #MahobaPolice #travelphotography

Scroll to Top