महोबा में अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, एक सप्ताह तक निरीक्षण का अवसर

1000453179.webp

महोबा, 10 अप्रैल 2026।
Election Commission of India के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम SIR-2026 के अंतर्गत आज जनपद महोबा में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। यह प्रकाशन प्रातः 11 बजे जनपद के मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

प्रकाशित निर्वाचक नामावली की एक-एक प्रति मौके पर ही सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई।

जनसामान्य के लिए महत्वपूर्ण सूचना

जिला प्रशासन द्वारा अपील जारी करते हुए बताया गया है कि 01 जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए तैयार की गई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 को जनपद एवं विधानसभा स्तर पर कर दिया गया है।

यह सूची निम्न स्थानों पर निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेगी:

जिला निर्वाचन कार्यालय, महोबा

संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) कार्यालय

जनपद के सभी मतदेय स्थल (Polling Booths)

यह सूची एक सप्ताह तक आम नागरिकों के निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी, जहां कोई भी मतदाता अपना या अपने परिवार के सदस्य का नाम जांच सकता है।

ऑनलाइन भी देख सकेंगे सूची

मतदाता सूची को ऑनलाइन भी देखा जा सकता है:

जिला प्रशासन की वेबसाइट: mahoba.nic.in

Chief Electoral Officer, Uttar Pradesh की आधिकारिक वेबसाइट: ceouttarpradesh.nic.in

प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे समय रहते मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें, ताकि आगामी चुनावों में मतदान के अधिकार का सुचारु रूप से उपयोग किया जा सके।

Scroll to Top