भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की ओर से नवीन गल्ला मंडी परिसर में किसान पंचायत आयोजित की गई।

महोबा में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की ओर से नवीन गल्ला मंडी परिसर में किसान पंचायत आयोजित की गई। राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की अध्यक्षता में हुई पंचायत में किसानों की समस्याओं और विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की गई।


किसान नेताओं ने सभी किसानों के कर्ज माफ करने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल नुकसान की शत-प्रतिशत भरपाई तथा बारिश से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा शीघ्र किसानों के खातों में भेजने की मांग की। महोबा मंडी में बने शेडों से कब्जे हटाकर उन्हें किसानों के लिए खाली कराने की भी मांग उठाई गई।
जोनल महासचिव बुंदेलखंड-कानपुर क्षेत्र राजपाल सिंह, जोनल अध्यक्ष बुंदेलखंड बैजनाथ अवस्थी, प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह लंबरदार और राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर राजवीर सिंह जादौन ने क्षेत्र की समस्याएं रखीं। वक्ताओं ने मंडी में किसानों से कथित अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की।
राकेश टिकैत ने किसानों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का विरोध करते हुए कहा कि अमेरिका से आने वाले कृषि व डेयरी उत्पादों का असर किसानों के अनाज, दूध और दही के बाजार पर पड़ सकता है। उन्होंने महोबा में कंपनियों द्वारा किसानों की जमीन पुराने दामों पर लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए लंबे आंदोलन की आवश्यकता पड़ सकती है। टिकैत ने किसानों से अनावश्यक खर्च कम करने और नशे से दूर रहने की अपील की।


मंच का संचालन जिला मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश नायक एवं महामंत्री इश्वर प्रसाद तिवारी ने किया जिला अध्यक्ष रामविलास शुक्ला ने सभी का अभाव ब्यक्त किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रवक्ता महेंद्र मिश्रा, जिला सचिव बृजेंद्र सोनकिया,डा बिपिन मिश्रा नीरज शर्मा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमन शर्मा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष माधुरी दीक्षित, चरखारी तहसील अध्यक्ष मीना राजपूत, पनवाड़ी- ब्लाक अध्यक्ष भारती राजपूत ब्लॉक अध्यक्ष पनवाड़ी- ओमप्रकाश मिश्रा, बेलाताल रविकांत यादव सहित यूनियन के सैकड़ो की संख्या कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे

Scroll to Top