जिलाधिकारी के आत्मीय संवाद से गद् गद् हुए वृद्धजन
#महोबा/अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने आधार शिला वृद्धाश्रम बड़ी चंदिका देवी साईं पैलेस पहुंचकर वृद्धजनों से की मुलाकात, फल वितरित कर किया सम्मान
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों का सम्मान
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों का जाना हाल
वृद्धजनों को फल वितरित कर लिया आशीर्वाद, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवास कर रहे वृद्धजनों से मुलाकात की तथा उनका कुशलक्षेम जाना। जिलाधिकारी ने वृद्धजनों से बातचीत करते हुए उनके स्वास्थ्य, खान-पान एवं वृद्धाश्रम में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने वृद्धजनों को फल वितरित किए और उनके साथ आत्मीयता से संवाद किया। उन्होंने कहा कि वृद्धजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और जीवन से मिली सीख समाज के लिए प्रेरणादायी है। वृद्धजनों की सेवा एवं सम्मान करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने अधिकारियों से वृद्धजनों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने तथा वृद्धाश्रम में साफ-सफाई, भोजन, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी वृद्धजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उनकी आवश्यकताओं का समय-समय पर संज्ञान लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों के सम्मान और उनकी गरिमापूर्ण जीवन-व्यवस्था के लिए प्रशासन द्वारा हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
इस मौके पर समाज कल्याण अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आदि लोग मौजूद रहे।

