साइबर जागरूकता माह के अंतर्गत महोबा पुलिस का व्यापक जागरूकता अभियान, विद्यालयों में छात्र-छात्राओं से संवाद कर साइबर ठगी से बचाव के उपायों की दी गई जानकारी

साइबर जागरूकता माह के अंतर्गत महोबा पुलिस का व्यापक जागरूकता अभियान, विद्यालयों में छात्र-छात्राओं से संवाद कर साइबर ठगी से बचाव के उपायों की दी गई जानकारी

खबर से संबंधित फोटो

साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर जागरूकता माह के अंतर्गत आज दिनांक 06.10.2026 को पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोबा श्रीमती वन्दना सिंह के मार्गदर्शन में जनपद महोबा पुलिस द्वारा विभिन्न विद्यालयों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
* इस क्रम में थाना साइबर पुलिस टीम द्वारा काशी प्रसाद इंटर कॉलेज, थाना कुलपहाड़ पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज सुगिरा तथा थाना खन्ना पुलिस टीम द्वारा रुक्मणी इंटर कॉलेज ग्योडी में छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित कर उन्हें साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।
* कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों एवं वर्तमान समय में प्रचलित साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी देते हुए सतर्क एवं सजग रहने के लिए जागरूक किया गया।
* छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से समझाया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड, बैंक/ATM संबंधी जानकारी अथवा व्यक्तिगत विवरण साझा न करें।
* संदिग्ध लिंक, कॉल, मैसेज एवं ऑनलाइन ऑफर पर बिना सत्यापन के विश्वास न करने तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने हेतु जागरूक किया गया।
* साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल कार्रवाई के महत्व के संबंध में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने तथा www.cybercrime.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत करने के संबंध में अवगत कराया गया।
* विद्यालयों के प्रवेश द्वार पर मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई साइबर जागरूकता सामग्री/पम्पलेट चस्पा कर अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं एवं आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
* महोबा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्कता एवं जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक, ऐप अथवा ऑनलाइन ऑफर के संबंध में बिना सत्यापन के कोई कदम न उठाएं तथा साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल 1930 पर सूचना दें।
* सतर्क रहें, सुरक्षित रहें—साइबर अपराध से बचाव ही सबसे बेहतर सुरक्षा है।
* महोबा पुलिस नागरिकों की सुरक्षा एवं साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु निरंतर जागरूकता अभियान संचालित कर रही है।

Advertisement
reporter
Reporter
Room rent
Scroll to Top