आल्हा ऊदल के किले से खजाना की चल रही थी खुदाई,वन विभाग ने घेर कर 4 बदमाश पकड़े,4 भागे,मशीनें भी जप्त
टपरियन गाँव का विहारी लाल पटेल है, यूपी के बाँदा जिले रहने बाले है चन्दका प्रसाद तिवारी,छोटे लाल राजपूत,ओमनारायण कोरी गिरफ्तार
आल्हा ऊदल के किले से खजाना की चल रही थी खुदाई,वन विभाग ने घेर कर 4 बदमाश पकड़े,4 भागे,मशीनें भी जप्त
टपरियन गाँव का विहारी लाल पटेल है, यूपी के बाँदा जिले रहने बाले है चन्दका प्रसाद तिवारी,छोटे लाल राजपूत,ओमनारायण कोरी गिरफ्तार छतरपुर जिले के चंद्रनगर रेंज क्षेत्र के जंगल में गड़ा धन तलाशने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घने जंगल में करीब 12 लोग मेटल डिटेक्टर और सहित अन्य उपकरण लेकर पहुंचे थे। सूचना मिलते ही पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम ने घेराबंदी की और 4 संदिग्धों को गिरफ्तार कर कर लिया, मौके से मेटल डिटेक्टर सहित कई उपकरण बरामद किए गए हैं,यह बदमाश जंगल के अंदर बने प्राचीन किले के खंडहरों में दवे खजाने की खुदाई करने में लगे हुए थे,दरसल मामला छत्तरपुर जिले से 50 किलोमीटर दूर छत्तरपुर ओर पन्ना टाइगर रिजर्व इलाके का है,जिले के चंद्रनगर रेंज क्षेत्र में आने बाला एक प्राचीन मनियागढ़ की पहाड़ी के महादेव घाट पर स्थित आल्हा ऊदल का प्राचीन किला बना हुआ जिसका आज कुछ अस्तित्व बचा हुआ है,उसी किले में 4 बदमाश कई दिनों से पुराना खजाना निकालने के लिए घुसे हुए थे,जैसे ही मामले की जानकारी छत्तरपुर जिले की चन्दनगर वन चौकी के अधिकारियों को लगी तो वह विभाग की टीम ने जगंल के अंदर खजाना निकालने बालो की घेरावन्दी कर डाली,वन विभाग की टीम को देखकर बदमाश हैरान रह गए और भागने की कोशिश शुरू कर दी,पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम ने घेराबंदी कर 4 लोगो को पकड़ लिया और मौके से मेटल डिटेक्टर मशीन,सहित कई तरह के उपकरण भी बरामद कर लिए,वही वन विभाग के रेंजर कहते है मनियागढ़ की पहाड़ी का इतिहास काफी पुराना है यहां आल्हा ऊदल के जमाने के किले के अवशेष मौजूद है खंडहर स्थित है उन्हीं किलो में आरोपी गडा हुआ धन खोजने पहुंचे थे






