Breaking NEWS
Mon. Nov 3rd, 2025

दुष्कर्म व आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार

KHABAR MAHOBA News

दुष्कर्म व आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार


थाना कबरई के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी 15 जून की रात घर पर सो रही थी। तभी गांव का ही सभाजीत दीवार फांदकर अंदर घुस गया था और कमरे में सो रहे किशोरी से जबरन दुष्कर्म किया था। चीख-पुकार मचाने पर आरोपी ने किशोरी का मुंह दबाकर मारपीट की थी। परिजनों के जागने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला था। घटना से आहत किशोरी ने जहर खाकर जान दे दी थी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, आत्महत्या के लिए उकसाने, मारपीट व पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष कबरई वीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने रविवार को दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी सभाजीत को गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।घटना की जांच कराई जा रही है।

Related Post