उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन नगर इकाई जैतपुर की एक बैठक सिद्ध गोपाल रिछारिया इंटर कालेज जैतपुर में आयोजित की गई।

KHABAR MAHOBA News उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन नगर इकाई जैतपुर की एक बैठक सिद्ध गोपाल रिछारिया इंटर कालेज जैतपुर में आयोजित की गई।

बैठक में संगठन के विस्तार, व्यापारी बंधुओं की समस्याओं एवं मजबूती पर विचार विमर्श किया गया, इसके साथ ही संगठन की नगर इकाई का गठन किया गया, जिसमें मनोनीत अध्यक्ष कैलाश पिपरसानिया ने महामंत्री पद पर जगदीश शरण सोनी, कोषाध्यक्ष परशुराम सोनी, उपाध्यक्ष मुकेश सोनी, संगठन मंत्री मुकेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी योगेश चौबे, कृष्ण कांत चौबे, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा,हरनारायण साहू, कुलदीप मिश्रा सहित इक्कीस पदाधिकारी एवं तीन दर्जन कार्यकारिणी सदस्य एवं साधारण सदस्यों के मनोनयन की घोषणा की गई।

इसके साथ ही संरक्षक मंडल में शशिभूषण रिछारिया,आदित्य नारायण शर्मा,लल्लूराम नगरिया, कृष्ण कुमार अरजरिया, दिनेश नगरिया,लक्ष्मी प्रसाद गोस्वामी, श्यामलाल आग्नेय नामित किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्रा एवं जिला महामंत्री महेंद्र द्विवेदी के अतिरिक्त शकील खान,जग्गू सेठ, राजेश खजांची,पवन सोनी,दीपू राठौर, राजेंद्र सोनी,बबलू रैकवार सहित बड़ी संख्या में व्यापारी गण मौजूद रहे।

इसके पूर्व नवनियुक्त पदाधिकारी गणों को माल्यार्पण कर अधिकृत पत्र सौंपे गए,नव वर्ष की सभी को मंगल कामनाएं दी गई।

जिला महामंत्री महेंद्र द्विवेदी ने कहा कि व्यापारी गण निर्भीकता से काम करें, किसी भी प्रकार का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा और न ही बर्दाश्त किया जाएगा, कभी भी कोई समस्या हो तो संगठन को अवगत कराएं।संचालन राजेंद्र शुक्ल ने किया
ब्यूरो रिपोर्ट खबर महोबा

Advertisement
LIC agent
Reporter
One
Room rent

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top