एन एस एस शिविर का संचालन किया

खबर महोबा से

आज कस्बा कुलपहाड़ जनपद महोबा उत्तर प्रदेश में श्री किशोर गोस्वामी महाविद्यालय के तत्वाधान में एन एस एस शिविर का संचालन किया जा रहा है यह कैंप 6 दिवसीय चलेगा जो 12 मार्च 2022 को समाप्त होगा। इस कैंप के आज के कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारा पर विशेष चर्चा की गई जिसमें महाविद्यालय की छात्रा श्वेता तिवारी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर सुंदर गीत की प्रस्तुति भी दी गई तथा उन्होंने अपने शब्दों में अनपढ़ महिलाओं एवं पुरुषों को यह जनसंदेश भी छोड़ा है कि हर हाल में बेटी को पढ़ाएं जिससे बेटियां अपना जीवन सुचारू रूप से जी सकती है।
तथा हर क्षेत्र में अग्रिम भी रह सकती हैं ।
आज के इस कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य श्री राजेश कुमार जी ,श्री दिनेश कुमार जी, श्री जगदीश राजपूत जी एवं श्रीआकाश मिश्र, जितेंद्र खरे, एवं छात्र-छात्राओं में सत्या चौधरी विजय श्वेता तिवारी ,नेहा पाल, रजिया खातून समेत अनेक छात्र छात्राएं तथा बस्ती के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे तथा उन्होंने इस कैंप की सराहना भी की है।

सुरेंद्र कुमार निराला की रिपोर्ट
Advertisement
Test
Room rent
Reporter
One

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top