किसानों की समस्या पहंची जिलाध्यक्ष की चौखट पर

KHABAR MAHOBA News

कल दिनांक 6,10,2022 दिन गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष महोबा व एमएलसी सदस्य श्री जीतेन्द्र सिंह सेंगर भाई साहब से भाजपा जिला कार्यालय में भेंट की और क्षेत्र एवं जिले तथा बुंदेलखंड की तमाम समस्याओं पर संक्षिप्त चर्चा हुई , जिसमें सर्वप्रथम 2010 में जूनियर हाईस्कूल से उच्चीकृत हुए हाई स्कूलों को समय की मांग के अनुरूप राजकीय इंटर कॉलेज में उच्चीकृत होना अतिआवश्यक है जिसपर जीतेन्द्र सिंह सेंगर भाई साहब ने तत्काल जिला विद्यालय निरीक्षक महोबा को फोन लगा कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा प्रथम वरियता के तहत पिपरा माफ को रखते हुए उच्चीकरण प्रकिया को जल्द अमली जामा पहनाने की रुपरेखा तैयार करने का आग्रह किया ,

दूसरी हमारे जनपद के साथ साथ लगभग लगभग पूरे बुंदेलखंड में किसानों के ऊपर पड़ी प्रकति की मार देविय आपदा बिन मौसम जोरदार वारिस से किसानों की यह दुर्दशा हो गई की खाना खाने को मुंह ताज हो गया उत्तर प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश के लगभग लगभग सभी जिले सूखा प्रभावित घोषित कर दिए थे फिर बैमोसम वारिस से दुहरी मार पड़ी ,

महोबा जिले के जिम्मेदार अधिकारियों एवं बीमा कम्पनी की सांठगांठ तथा कुछ चुरकुट नेताओं की बजय से हमारे किसान बंधुओं के साथ छल किया गया और फसल नुकसान 10% दिखाया गया और महोबा जिले के जिम्मेदार अधिकारी नेता कमिशन खा गये , इस पर एमएलसी साहब ने स्पष्ट जवाब दिया कि किसानों का नुक़सान हुआ वह योगी आदित्यनाथ जी की सरकार जो सम्भव हो सकता है मदद करने के लिए तत्परता से तैयार है ,

रही बात सर्वे की तो सर्वे पुनः हो गया और अबकी बार 90% से अधिक नुकसान दर्शाया गया है जो कि वास्तविक में हैं ,अब जिले के किसानों के साथ साथ पूरे बुंदेलखंड के किसानों को आर्थिक सहायता एवं बीमा लाभ तथा राहत राशि मिलना निश्चित है आप लोग धैर्य रखें हम सभी आप सम्मानित किसान बंधुओं के साथ हैं ,

मेरे सम्मानित किसान बंधुओं आप सभी लोगों को पूर्ण विश्वास दिलाता हूं कि भारतीय हलधर किसान यूनियन महोबा ईकाई संविधान कानून का पालन करते हुए नियमानुसार जो कार्यवाही होती है वो हम सभी पदाधिकारियों का सहयोग रहेगा लेकिन आप सभी से भी विनम्र निवेदन एवं आग्रह है कि हमारे कन्धों एवं भुजाओं को बल दें सदस्य एवं पदाधिकारियों के रुप में ,

जहां तक हमारा प्रयास रहेगा कि उत्तर प्रदेश एवं केन्द्र सरकार द्वारा जारी योजनाओं का लाभ बगैर भ्रष्टाचार एवं भाई भतीजावाद से मुक्त हो कर हर पात्र एवं गरीबों को मिले यह सम्भव है अगर आप सभी सहयोग प्रदान करें तो हमें ताकत मिलेगी जब हम भ्रष्ट कर्मचारियों अधिकारियों से तथा लापरवाह जनप्रतिनिधियों से बहस करते हुए लाभ दिला पाएंगे ,,,,,

ब्यूरो रिपोर्ट खबर महोबा

Advertisement
One
Room rent
Test
LIC agent

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top