किसान हुए दाने-दाने को मोहताज

बिन मौसम आफत की बारिश ने दर्जन भर गांवों में मचाया कोहराम, सैकड़ों बीघा में जल भराव से खराब हुई फसल

महोबा/ इन समय उत्तर प्रदेश में खराब बिन मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई इलाकों में लगातार वर्षा होने से चना मटर आदि की फसलें खराब हो गई है। जिससे किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें स्पष्ट रूप से देखी जा सकती हैं।

 बता दें कि बुधवार से रविवार को दिन में जारी रही भारी बारिश बाद खेतों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। जिससे खेतों में पानी ठहरने से फसलों को नुकसान हो रहा है। जिसके चलते किसान परेशान हो रहे हैं। जल भराव के कारण कई खेतों में तो फसल गलने लगी है। खेतों से पानी निकासी के इंतजाम नाकाफी होने के कारण किसान परेशान हो रहे हैं। खेतों में खड़ी फसल में कई दिनों से पानी का ठहराव होने से अब इस पानी से दुर्गध आने लगी है । महोबा जनपद के चरखारी क्षेत्र के सबुआ,कुडार, चंदौली,बल्लाय, जरौली,छानी खुर्द, दमदमा,कोहारी,उजनेरी,कुसर्मा, सहित दर्जनों गांवों के खेतों में बरसाती पानी ठहरा हुआ देखा जा सकता है। बरसात के शुरुआत में फसलों के लिए अच्छा माना जाने वाला यह पानी अब खेतों में खड़ा होकर फसल के लिए ही नुकसानदायक साबित हो रहा है। प्रभु चौकीदार,

ब्रजेन्द्र कुमार,शिवकुमार, द्वारिका प्रसाद,वीरेंद्र सेन,गोकुल प्रसाद,अनन्त देवी,मानकुंवर,जितेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, जयप्रकाश, नरेश कोटेदार, वृन्दावन,मीरादेवी,रामसेवक सहित किसानों ने सरकार से मुवाब्जे की मांग की है।

महोबा से धर्मेंद्र राजपूत की रिपोर्ट

Advertisement
Test
One
Room rent
Reporter

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top