खबरों का IPL, आज 03.10.2021 की Letest खबर एक साथ

नमामि गंगे योजना बनी जी का जंजाल 

नमामि गंगे योजना बनी जी का जंजाल जनता बेहाल जैतपुर महोबा केंद्र की मोदी सरकार की बेहद महत्वाकांक्षी योजना नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत जैतपुर कस्बे में डाली जा रही पाइप लाइन में ठेकेदार के द्वारा बरती जा रही लापरवाही लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है कस्बे के हर गली में पाइपलाइन डालने के चलते बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं जिनसे दो पहिया वाहन सहित राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है मुख्य मार्ग में ठेकेदार द्वारा जगह जगह गड्ढे छोड़ देने दो पहिया वाहन चालक के गड्ढे में फस कर चोटिल हो रहे हैं जगह जगह जाम की स्थिति बन रही है साथ ही वाहनों के निकलने पर पूरे कस्बे में धूल के गुबार उड़ रहे हैं जिससे मुख्य मार्ग के किनारे के निवासी धूल से बेहद त्रस्त हो गए हैं मोहल्ला चौधरयानामें ठेकेदार द्वारा कई जगह गड्ढे मैं पाइप लाइन डालने के बाद और गड्ढे को खुला छोड़ दिया गया है जिससे जैसे ग्रामीण दहशत में है कब किसका बच्चा गड्ढों में गिरकर चोटिल हो जाए यही चिंता लोगों को सताती है ठेकेदार की इस जानलेवा लापरवाही पर जिम्मेदारों ने चुप्पी साध ली है ।कस्बे के डॉ महेश शर्राफ नारायण अग्रवाल अशोक पुरी सहित अनेकों ग्रामीणों ने ठेकेदार की लापरवाही पर उसके विरुद्ध उच्चाधिकारियों से कार्यवाही की मांग की है

जैतपुर में चला चेकिंग अभियान

पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह के कुशल निर्देशन में पूरे जिले की पुलिस अपराधियों पर नकेल डालने के उद्देश्य से बेहद सक्रियता दिखा रही है उनके इसी निर्देशों के अनुक्रम में आज कुलपहाड़ थाना अंतर्गत पुलिस चौकी जैतपुर के समस्त स्टाफ ने चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम विश्वकर्मा के नेतृत्व में कस्बे के विभिन्न मार्गों पर कानून व्यस्था बनाये रखने के किये पैदल मार्च किया । इस दौरान मेन मार्केट में दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था चेक के 

जबके गई साथ ही दुकानदारों व ग्राहकों को कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया ।रास्ते मे चल रहे दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट व मास्क लगाने की नसीहत दी व बाजार में बेतरतीब खड़े वाहनों को सही तरीके से खड़े करने की नसीहत दी गई जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो । पुलिस की सक्रियता से जहां अराजक तत्वों में बेचैनी देखी गई वहीं समाजसेवियो मैं पुलिस के इस कार्रवाई से प्रसन्नता दिखी । 

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन चित्रकूट धाम मंडल की नई कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई

बांदा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के चित्रकूट धाम मंडल की नई कार्यकारिणी बैठक आज रविवार को बांदा बांदा के प्रेस क्लब में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष यूनुस खान के द्वारा की गई बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के आदेश पर जनपद बांदा से मदन गुप्ता को जिला संयोजक पद पर देते हुए जल्दी तहसील और ब्लॉक के नए व पुराने सदस्यों की सदस्यता शुल्क जमा कर करने का आदेश दिया गया पत्रकार तथा प्रदेश कार्यालय में जमा करने की कहा गया बैठक में गणेश शंकर विद्यार्थी जिला अध्यक्ष हमीरपुर जमाल अहमद कादरी जिलाध्यक्ष महोबा मदन गुप्ता जिला संयोजक बांदा राकेश गुप्ता राहुल निगम राहत खान बांदा मोहम्मद सोहेल नीरज निगम मंगल सिंह मनोज त्रिपाठी मौदहा शैलेंद्र मिश्रा शिवम सिंह अनिल गोस्वामी आदि लोग मौजूद रहे और मंडल अध्यक्ष यूनुस खान का माला पहनाकर स्वागत किया गया स्वागत करने वालों में राहुल निगम शिवम सिंह मोहम्मद सोहेल शैलेंद्र मिश्रा आदि शामिल रहे

पिपरा माफ में पदस्थ ग्राम विकास अधिकारी का तहसील स्तरीय स्थानांतरण

जनक सिंह जी ने खबर महोबा को बताया की आखिरकार मेरे द्वारा दिये गये शिकायतीपत्र पर जिलाधिकारी महोदय महोबा द्वारा कार्यवाही कराते हुए काफी मस्कत के बाद हमारे गांव पिपरा माफ में पदस्थ ग्राम विकास अधिकारी कामता प्रसाद बर्मा का अन्तर तहसील स्तरीय स्थानांतरण करना ही पड़ा , अब होगी जांच और निकलेंगे कई गड़े हुए राज , लाखों के हेर-फेर में कितने हैं हिस्सेदार , वित्तीय गमन की सम्भावना है प्रवल , योगी सरकार में भ्रष्टाचारियों को अभयदान देने का तो सबाल ही नहीं उठता , लगभग 76 लाख रुपए का हिसाब लेगी जांच कमेटी , कमिशन की दम पर करा दिया भुगतान उनपर भी आयेगी कहीं न कहीं आंच , ईमानदार ऊर्जावान प्रतिभावान जिलाधिकारी महोदय महोबा के द्वारा भ्रष्ट एवं भ्रष्टाचार में संलिप्त कर्मचारियों के खिलाफ इस कार्यवाही से अन्य भ्रष्टाचारियों के मन में भय उत्पन्न हो गया होगा , जिलाधिकारी महोदय महोबा को कोटि कोटि धन्यवाद एवं आभार ,इस कार्यवाही को और आगे ले जाने के लिए विनम्र निवेदन एवं आग्रह करता हूं ,,

सुर्खियों में रहने वाली नगर पंचायत कबरई फिर बनी चर्चा का विषय

 सुर्खियों में रहने वाली नगर पंचायत कबरई फिर बनी चर्चा का विषय । भारत की आजादी में अहम भूमिका निभाने वालों का कबरई में अपमान जनक सम्मान । जिनके आदर्शों पर चल भारत के वीरों ने अपनी जान गवां के दी भारत को आजादी । आज वही भारत के जिम्मेदार महात्मा गाँधी को सम्मान से नही दे पा रहे श्रद्धांजलि । कबरई नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने मंहगे जूते पहन गाँधी जी को अर्पित किए पुष्प । क्या यही हैं हमारे आदर्श ? क्या हम यही पढ़ लिख कर आगे बढ़े ? क्या ऐसे ही दी जाती है श्रद्धांजलि ? जब एक पढ़ा लिखा जिम्मेदार पद पर आसीन करता है ऐसा शो तो गवांर में और इनमें क्या अन्तर बड़ा सवाल ? नगर पंचायत कबरई में गाँधी जयंती मनाये जाने पर मामला आया प्रकाश में । स्थनीय नागरिकों ने अधिशासी अधिकारी की घटिया हरकतों पर की घोर निंदा ।

Advertisement
Test
LIC agent
Reporter
Room rent

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top