गरीब किसानों पर कराई गई फर्जी FIR

 खबर महोबा जिले के सिंहपुर बघारी गांव की है जहां के लोगों ने पुलिस अधीक्षक महोदय, महोबा के नाम एक पत्र लिखकर अवगत कराया है कि उनके गांव के पास एक पहाड़ है जो श्रीमती सायरा बानो पत्नी शोएब निवासी कबरई के नाम है। इसी पहाड़ के ऊपर सिद्ध बाबा का मंदिर है जिससे ग्रामवासियों की आस्था जुड़ी हुई है।

ग्राम वासियों का कहना है कि इस मंदिर को तोड़ने के लिए पहाड़ मालिक के पुत्र अतीक अहमद ने अपने मुनीम को शराब पिलाकर सिद्ध बाबा के मंदिर भेजा और वहां मौजूद गांव वासियों से विवाद करवाया। जिसमें 10 ज्ञात और 8 अज्ञात किसानों के खिलाफ झूठी एफ आई आर दर्ज करवा दी ताकि वह अपनी आवाज ना उठा सके। तथा मंदिर तोड़ने में आसानी हो। 

किसानों ने बताया अतीक अहमद का मुनीम रमाकांत हमेशा गांव में सही सलामत घूमता रहता है। एफ आई आर के समय उसने फर्जी चोट दिखाकर पुलिस प्रशासन को गुमराह किया ताकि जो किसान मन्दिर तोड़ने में रुकावट पैदा करें उनको झूठे केस में जेल भेजा जा सके।

अब गांव के दूसरे किसानों में भी भय व्याप्त हो गया है की यह रमाकांत अपने मालिक अतीक अहमद पुत्र शोएब के पैसे के दम पर किसी को भी झूठे केस में फंसाने की धमकी देता है।

गांव के किसानों ने पत्र लिखकर गुहार लगाई है कि उनके उपर फर्जी f.i.r. तथा पहाड़ में स्थित सिद्ध बाबा मंदिर को नुकसान पहुंचाने बाले के विरुद्ध कार्यवाही करने की कृपा करें।

Advertisement
Test
One
Room rent
LIC agent

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top