गरीब मजदूर की महिला के साथ जबरन तमंचे के बल पर तीन दबंग युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

गरीब मजदूर की महिला के साथ जबरन तमंचे के बल पर तीन दबंग युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

जनपद महोबा के कोतवाली थाना क्षेत्र कुलपहाड़ के अंतर्गत आने वाले एक गांव की मजदूर वर्ग की महिला ने अपने ही गांव के तीन व्यक्तियों के ऊपर सामूहिक दुष्कर्म का मामला संबंधित कोतवाली में दर्ज कराया है….

यह मामला थाना कोतवाली क्षेत्र कुलपहाड़ के अंतर्गत आने वाले एक गांव का है जहां से आई एक महिला कोतवाली के चक्कर काटती नजर आ रही है….
महिला के अनुसार गांव के ही तीन व्यक्तियों ने उसके साथ जबरन तमंचे के बल पर बलात्कार किया , महिला के विरोध करने पर जानमाल की धमकी देते हुए निकल गए….
यह घटना बीते दिनों 12 अगस्त की रात्रि 10:30 बजे की है जब पति किसी काम से बाहर गया हुआ था और महिला घर में अकेली थी, तभी रात्रि के दौरान गांव के ही 3 दबंग युवक तमंचा लेकर मकान की दीवार फांद कर घर के अंदर घुस आए…
महिला के अनुसार, उन्होंने महिला के साथ जबरन तमंचे के बल पर बंधक बना मुंह में कपड़ा ठूंस कर बारी बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया और अंत में जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। जब अगले दिन पति घर आया तो महिला ने अपने पति को आपबीती बतायी….
तब पति ने आखिरकार थाना कुलपहाड़ में तहरीर देते हुए इंसाफ की भीख मांगी….
इस पर कोतवाली प्रभारी कुलपहाड़ वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है की घटना 6 दिन पुरानी है, तहरीर के अनुसार संबंधित आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी इस पर प्रशासन जांच कर रहा है जो भी दोषी होगा बख्शा नहीं जाएगा….

KHABAR MAHOBA News

Advertisement
LIC agent
Room rent
Test
One

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top