ग्राम प्रधान की फर्जी मुहर लगाकर CM पोर्टल की आख्या का किया गया निस्तारण

KHABAR MAHOBA News
बीते दिनों चलाई गई सुगिरा गांव की खबर में आया नया मोड़,ग्राम प्रधान की फर्जी मुहर लगाकर CM पोर्टल की आख्या का किया गया निस्तारण

कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र के सुगिरा गांव की खबर प्रकाशित की गई थी जिसमें उल्लेख किया गया था कि तालाब खुदाई के दौरान ठेकेदार द्वारा अनियमितताएं की गई जिसका ग्रामीणों ने विरोध करते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल में शिकायत की,, बताते चलें कि जल संरक्षण और संचयन के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा अमृत सरोवर योजना की शुरुआत गई थी। योजना के तहत तालाबो के सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। कुलपहाड़ के सुगिरा गाँव में अमृत सरोवर योजना के तहत जिला पंचायत द्वारा तालाब की खुदाई और सुंदरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर कार्य मे अनियमितताये बरतने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल में शिकायत की है,ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार रसूख के चलते सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट के नाम पर पैसों का बंदरबांट कर रहा है। ठेकेदार द्वारा बनाई गई पिचिन पहले ही बारिश में ढह गई थी। ठेकेदार तालाब में बनी सीढ़ियों पर मिट्टी डालकर उन्हें दबा रहा है। तालाब की 3 मीटर खुदाई की जानी है लेकिन ठेकेदार डेढ़ मीटर खुदाई कर नपाई के लिए बीच में बनाए गए पिलरों के ऊपर मिट्टी डाल खानापूर्ति कर रहा है। ठेकेदार द्वारा की जा रही लापरवाही से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने अनियमितताओं की लिखित शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल में की है, जिसमें ग्राम प्रधान की फर्जी मोहर लगाकर आख्या का निस्तारण किया गया जिसको लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने गंभीर आरोप लगाए हैं

यह पूरा मामला कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र के सुगिरा गांव का है।

Advertisement
One
Reporter
LIC agent
Room rent

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top