ग्राम मुढारी मे का भयंकर जल संकट गहरा गया

जैतपुर – ग्राम मुढारी में जैतपुर फ़िल्टर से एक सप्ताह से पानी की जलआपूर्ति ना होने से गांव की हर गली एवं मुहल्ले में पानी का भयंकर जल संकट गहरा गया है।

पीने के पानी की स्थिति इतनी भयाभह एवं विकराल होती जा रही है की पांच साल के बच्चों से लेकर सत्तर वर्षीय बुजुर्ग भी पानी से जंग लड़ने के लिए मजबूर है। ग्रामवासियो का कहना है कि जब भी कोई अधिकारी आते है तो उस दिन टंकी से जलआपूर्ति हो जाती है और अधिकारी जाते है तो पानी आना ठप्प हो जाता क्योंकि दिनांक 26/05/2022 को मंडलायुक्त महोदय एवं जिलाधिकारी महोदय आये थे उस दिन गांव में जलआपूर्ति हुई और कमिश्नर साहब को ग्रामीणों के द्वारा जल निगम की घोर लापरवाही एवं आये दिन कोई ना कोई खराबी बताने व फोन ना उठाने की लिखित शिकायत देकर पानी का स्थाई समाधान करने के लिए गुहार लगाई लेकिन फिर भी जल निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कमिश्नर साहब के आदेश को ठेंगा दिखा दिया यहां तक की कमिश्नर साहब और जिला अधिकारी महोदय साहब के दौरे के एक दिन पहले मुख्य विकास अधिकारी डॉ हरी चरण सिंह एवं उप जिलाधिकारी कुलपहाड़ पीयूष कुमार जायसवाल ने ग्राम पंचायत मुढारी के सचिवालय में आकर जल निगम के अधिकारियो को डाट – फटकार लगाते हुए वेतन रोकने की बात कही थी।लेकिन फिर भी जल निगम के अधिकारियो के लिए कमिश्नर साहब और जिला अधिकारी महोदय का आदेश हुआ बेअसर जिससे ग्रामवासी हुए चिंतित और उदासीन क्योंकि पानी और सड़क की समस्या मुढारी वासियों की प्रमुख बड़ी समस्या है जिसका आज तक किसी भी अधिकारी और नेता ने स्थाई समाधान नहीं निकाला जिससे लोगों का शासन -प्रसाशन में विस्वास हट गया और विकास की उम्मीदें टूट गई।

KHABAR MAHOBA News

Advertisement
LIC agent
Test
One
Room rent

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top