थाना दिवस के अवसर पर सुनी गयीं जनसमस्यायें

थाना दिवस के अवसर पर सुनी गयीं जनसमस्यायें  एवं  जनशिकायतों के निस्तारण सम्बन्धी गुणवत्ता की समीक्षा की गई

MAHOBA NEWS – थाना दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक महोबा आर0के0 गौतम की अध्यक्षता में थाना श्रीनगर में प्र0नि0 अनिल कुमार की उपस्थिति में थाना दिवस का आयोजन किया गया जहां पर फरियादियों से उनकी समस्याओं को मौके पर सुना गया तथा वहां मौजूद सम्बन्धित राजस्व और पुलिस के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये गये । पुलिस अधीक्षक द्वारा जनशिकायतों के निस्तारण के गुणवत्ता की समीक्षा कर निर्देश देते हुये कहा गया कि थाना दिवस में राजस्व और पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाये, इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न की जाये जिससे आमजनमानस को बिना वजह परेशान होना पड़े । 

             थाना कोतवाली महोबा में SDM सदर मो0 अवेश, CO सिटी  रामप्रवेश राय, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली बलराम सिंह, प्रभारी महिला थाना शिल्पी शुक्ला व राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण की उपस्थिति में जनशिकायतों को सुना गया ।

    इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों में सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों के साथ-साथ राजस्व विभाग की टीमों तथा थानों की बीट में नियुक्त समस्त बीट प्रभारी / अधिकारी द्वारा थानों में उपस्थित होकर जनसमस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुना गया व उनके निस्तारण हेतु कार्यवाही की गयी ।

मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन ।

महोबा। “मिशन शक्ति” अभियान के तहत नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन के प्रति महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोबा सुधा सिंह के निर्देशन पर जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त एवं निर्भीक बनाने हेतु लगातार जागरुक अभियान चलाया जा रहा है ।इसी क्रम में नोडल अधिकारी मिशन शक्ति निरीक्षक रचना सिंह द्वारा थाना कोतवाली महोबा अन्तर्गत वीरभूमि डिग्री कॉलेज में आयोजित सेमिनार “ चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो” के अवसर पर प्रिन्सिपल डॉ0 सुशील बाबू व अन्य स्टॉफ की उपस्थिति में “मिशन शक्ति फेज 3.0” के क्रम में सभी बालिकाओं/महिलाओं को जागरूक किया एवं उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया गया । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 155260 साइबर सुरक्षा आदि के बारे में भी जागरुक किया गया तथा प्रत्येक थाने पर महिला शिकायतकर्ता के लिए स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी ।

Advertisement
One
LIC agent
Test
Reporter

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top