दोस्त हो तो ऐसा || महोबा जिले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे

महोबा जिले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे

महोबा। “दोस्त हो तो ऐसा, भगवान कृष्ण की तरह जो अपने मित्र सुदामा से मिलने नंगे पांव ही दौडे चले आए थे। इसी तरह हमारे तथा सभी क्षेत्रवासियों के प्रिय हमारे पूर्व मुख्यमंत्री और भगवान करें होने वाले मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी अपने मित्र से मिलने महोबा आए हैं। काश हमारा भी कोई ऐसा दोस्त होता यहां धूप में पानी पिला जाता। ” आल्हचौक में भीड़ के पीछे खड़ा अखिलेश यादव को देखने आया हुआ समाजवादी पार्टी का छूट पुट नेता।

ख़बर महोबा बता रहे हैं कि आज महोबा जिले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे। महोबा पहुंचकर सभी सपा नेताओं ने अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत किया अखिलेश यादव ने महोबा पहुंचकर सपा नेता और अपने मित्र गौतम शर्मा के घर जाकर उनके स्वर्गीय पिता प्रेम नाथ शर्मा की त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होकर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने के लिए जिले के सैकड़ों सपा कार्यकर्ता सहित जिले के दर्जनों दिग्गज नेता पूर्व मंत्री विधायक आदि उपस्थित रहे।

महोबा पहुंचकर अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और 400 सीट लाने का दावा किया। 

अखिलेश यादव ने बताया कि दूसरों को माफिया बताने वाले मुख्यमंत्री खुद बताएं उनके ऊपर कितने मुकदमे थे। मुख्यमंत्री योगी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा जिन्हें खुद लैपटॉप चलाने का ज्ञान नहीं है वह लैपटॉप और एंबुलेंस जैसी सेवाओं के बारे में क्या सोचते होंगे जरा अंदाजा लगाईए।

उन्होंने बताया बीजेपी सरकार ने गाय, गंगा और सड़कों में गड्ढे के नाम पर हजारों करोड़ों रुपया पिछले 4 सालों में बर्बाद कर दिया है और समस्या जैसी की तैसी है।

Advertisement
Reporter
One
LIC agent
Test

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top