पत्रकारों के साथ बदतमीजी एवं अभद्र भाषा का प्रयोग

पत्रकारों के साथ की बदतमीजी एवं अभद्र भाषा का किया प्रयोग

बताते चलें मामला ग्राम पंचायत गुड़ा विकासखंड चरखारी जनपद महोबा का है।

 जहां पर कुछ मीडिया कर्मी ठंड बढ़ जाने से महोबा जनपद में आए दिन हो रही गोवंशो  की मौतों पर कवरेज करने ग्राम गुड़ा गए हुए थे। समय करीब 11:00 बजे गौशाला ग्राम गुड़ा पहुंचने पर देखा कि करीब 3 सैकड़ा गोवंश मौजूद थे।  बाहर से गौशाला में ताला पड़ा हुआ था। पीछे कुत्ते गोवंश को नोच नोच कर खा रहे थे। ठंड से बचने के लिए कोई खास व्यवस्था नहीं थी इस बाबत जब प्रधान से मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उन्होंने अवगत कराया की वर्तमान समय में चरखारी ब्लॉक पर ही मौजूद हैं। आपको जो कुछ भी जानकारी चाहिए ब्लॉक में आकर  ले सकते हैं। जब मीडिया कर्मी चरखारी ब्लॉक पहुंचे को वर्तमान प्रधान एवं वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि जो पूर्व में भी प्रधान रह चुके हैं। जो महोबा जनपद में सुर्खियों में रहे हैं, ने मीडिया कर्मियों के साथ अभद्र भाषा एवं बदतमीजी शुरु कर दी।

सूत्रों द्वारा पता चला है कि उपरोक्त प्रधान प्रतिनिधि दबंग एवं पत्रकारों से मारपीट करने में गुरेज भी नहीं करता है फिलहाल में मीडिया कर्मियों ने कोतवाली चरखारी में लिखित तहरीर दी है तथा मौखिक तौर पर  क्षेत्राधिकारी चरखारी को एवं जिला अधिकारी महोदय के मोबाइल पर सभी साक्ष्य भेजते हुए न्याय की गुहार लगाई है। और कठोर कानूनी कार्यवाही की मांग की है जिससे भविष्य में किसी पत्रकार के साथ में ऐसी  पुनरावृत्ति ना हो सके।

Advertisement
Test
LIC agent
Room rent
One

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top