पीड़िता सास ने पुत्र वधू से आहत होकर क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ को दी तहरीर

KHABAR MAHOBA News

पीड़िता सास ने पुत्र वधू से आहत होकर क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ को दी तहरीर।

बताते चलें मामला ग्राम सगुनिया माफ थाना अजनर जनपद महोबा उत्तर प्रदेश का है जहां प्रार्थीया रामसखी पत्नी जगतू अहिरवार उम्र 40 वर्ष ने क्षेत्राधिकारी उमेश चंद्र को एक लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि उसकी पुत्रवधू शिव देवी पत्नी कमलेश जो अधिकतर मायके में रहती है तथा कभी-कभार ससुराल आती है स्वेच्छाचारिणी आचरण करती है बात बात पर गाली गलौज लड़ाई झगड़ा समेत भी धमकी देती है कि मे तुम सबको फर्जी मुकदमे में फंसा दूंगी और मर भी सकते हूं पीड़िता रामसखी ने मीडिया से रूबरू होकर यह भी अवगत कराया है मेरे पति मेरे पुत्र एवं पुत्रियों को मेरी पुत्रवधू कभी भी फंसा सकती है इसलिए उचित जांच का आवश्यक कार्यवाही होनी चाहिए जिससे सच्चाई उजागर हो सके क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ उमेश चंद्र ने जांच कर पीड़िता को न्याय का आश्वासन दिया है ।

दूसरी तरफ पीड़िता रामसखी की पुत्र वधू शिव देवी ने भी थाना अजनर में एवं महिला थाना महोबा पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया है कि मुझे एवं मेरे नवजात शिशु पुत्र को जो 11 माह का है  सास ससुर देवर एवं नंदे नहीं रख रही है एवं मेरे साथ मारपीट करते हैं। फिलहाल महिला थाने में दोनों पक्षों को बुलाया गया है।

देखते हैं जांच में क्या निकल कर आता है यह तो आने वाला समय ही तय करेगा।

Advertisement
Reporter
Room rent
One
LIC agent

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top