प्रशासन के बर्ताव से दुःखी हो कर बलात्कार से पीड़ित युवती ने आत्महत्या की दी धमकी

प्रशासन के बर्ताव से दुःखी हो कर युवती ने आत्महत्या की दी धमकी

सुगिरा, महोबा। महोबा जिले के कुलपहाड़ थाने के सुगिरा गांव निवासी ग्यासीलाल पुत्र लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार अपनी पुत्री को लेकर दर-दर भटक रहा है। प्रशासन के बर्ताव से दुःखी हो कर युवती ने आत्महत्या की दी धमकी, वीडियो में देखे पीड़ित लड़की काजल के साथ घटी घटना की कहानी उसकी खुद की जुबान से  

 

.

बात 7 सितंबर  की है जब ग्यारसीलाल अपने पत्नी का इलाज कराने अस्पताल गया था तभी मौका पाकर मुकेश पुत्र जयसिंह कोरी निवासी ग्राम बोखर थाना जरिया जिला हमीरपुर ग्यारसी लाल के घर आया और उसकी बेटी काजल जिसकी उम्र 16 वर्ष है, को शादी का झांसा दिया। युवती के मना करने पर मुकेश ने जबरदस्ती काजल को अपने साथ राठ मे अपने बहनोई के यहां ले गया। जहां उसने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर युवती के साथ बलात्कार किया तथा 5 दिन तक बंधक बनाकर रखा। 

11 सितंबर को जैसे तैसे लड़की वहां से भागने में कामयाब हो गई जो कि उरई मैं ग्यारसी लाल के रिश्तेदारों को मिली। इस घटना के बाद युवती ने बताया की मुकेश व उसके तीन दोस्तों की मदद से मुकेश ने उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी तथा किसी को बताने या थाने में खबर करने पर घर वालों को जान से मारने की धमकी दी। 

.

अब युवती अपनी आपबीती थानों में सुना सुना कर परेशान है। प्रशासन के बर्ताव से दुःखी हो कर युवती ने आत्महत्या की धमकी दी है। ज्योति ने बताया कि घटना की शिकायत लेकर हम जरिया थाना गए जहां हमें यह क्या कर भगा दिया गया कि कुलपहाड़ थाने जाइए कुलपहाड़ थाने में शिकायत लेकर आए तो यहां की मैडम श्रद्धा पांडे ने कहा कि आपके गांव की कई लड़कियां भाग गई हैं और सब ने रिपोर्ट में लिखवाया है कि वह जानबूझकर भागी थी। तो आप भी यही लिखवा हो वरना महोबा के चक्कर काटते काटते थक जाओगे।

अब जब प्रशासन ही युवती की नहीं सुन रहा तब युवती के पास और कोई विकल्प ही नहीं रह जाता शिवाय आत्महत्या करने के जैसा कि वह स्वयं कह रही है।

Advertisement
Test
One
Room rent
LIC agent

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top