मजार विस्तार निर्माण को लेकर हिंदू-संगठनों ने दर्ज कराया विरोध

पुलिस-प्रशासन की सूझबूझ से हुआ मामला  शांत, दोनों पक्षों में हुआ समझौता

महोबा- शहर के भीड़ भाड़  बाले उदल चौक तिराहे में  ऐतिहासिक वीर ऊदल चौक पार्क से सटी मजार में चल रहे निर्माण को अवैध बताते हुए हिंदू संगठन के तमाम कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पुलिस मैं लिखित तौर पर विरोध दर्ज कराया और कार्यवाही की मांग को लेकर सौंपी गयी शिकायत पर पुलिस प्रशासन ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए दोनों पक्षों में आपसी बातचीत कराकर मामले को शांत करा दिया।

बता दें कि मुख्यालय के ऊदल चौक में वीर ऊदल पार्क के बगल में एक मज़ार स्थित है। जिसमें नवीनीकरण का कार्य कराया जा रहा था। वही  विश्व हिंदू परिषद द्वारा  आरोप है कि   पिछले 8 दिनों में आदर्श आचार संहिता की  आड़ में ऊदल चौक पार्क के अंदर एक खंभे का निर्माण कर लिया गया  जो कि अवैध है। इसी को लेकर मनोज शिवहरे, सत्येंद्र प्रताप, प्रमोद कुशवाहा, जितेंद्र चौरसिया, अनमोल द्विवेदी धर्मेंद्र सेन, हेमंत कुमार, अनुज सोनी एवं सत्यम समेत एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं द्वारा कोतवाली प्रभारी को लिखित शिकायती पत्र सौंपा।  वही हिंदू संगठन ने शिकायती पत्र में कहा कि इसकी शिकायत पुलिस प्रशासन से की थी पर पुलिस प्रशासन ने इसको नजर अंदाज करते हुए इसका निर्माण होने दिया और इस पर कोई भी उचित कार्यवाही अमल पर नहीं लाई जिससे गुस्सा आए हिंदू संगठन के तमाम कार्यकर्ता आज कोतवाली पहुंच कर उन्होंने अवैध निर्माण हो रहे स्थान पर रोकने के लिए शिकायती पत्र दिया जिस पर जिला प्रशासन ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराकर शांत करा दिया , अब दोनों पक्षों के बीच किसी तरह का कोई शिकवा-शिकायत नही है।

Advertisement
Room rent
Reporter
Test
One

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top