मुलायम सिंह यादव जी का 82 वां जन्मदिन

82 वां जन्मदिन श्रमिकों के साथ मनाया

आज जिला सहकारी विकास संघ महोबा हमीरपुर एवं सहकारी क्रय विक्रय महोबा ने  पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व सहकारिता मंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री  समाजवादी पार्टी के संरक्षक  आदरणीय श्री मुलायम सिंह यादव जी का 82 वां जन्मदिन आल्हा चौक महोबा मे श्रमिकों के साथ मनाया एवं मिष्ठान वितरण किया गया।

 इस मौके पर मनोज तिवारी जी, मुकेश विकास गुप्ता, त्रिलोक मोहन तिवारी, सुभाष सैनी , राजकुमार अहिरवार,सुन्दर लाल जी सुभाष तिवारी भारत विशाल शुक्ल ,विनीत सेन मनोज सिह,नरेश विश्वकर्माआदि उपस्थित रहे।

त्रिलोक मोहन तिवारी उपाध्यक्ष – जिला सहकारी विकास संघ D. C. D. F. महोबा हमीरपुर

समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन में मनाया जन्मदिन

समाजवादी पार्टी के महोबा के जिलाध्यक्ष प्रानसिंह यादव जी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन महोबा में समाजवादी पार्टी के संरक्षक और भारत के पूर्व रक्षामंत्री पूर्व मुख्यमंत्री माननीय मुलायम सिंह यादव जी का जन्मदिन मनाया ।

मोदी और योगी जी ने ट्वीट करके दी शुभकामनाए

मोदी जी ने भी हिंदी में ट्वीट करके दी बधाई उन्होने कहा ‘‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। देश की राजनीति में उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।’’

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने ट्वीट कर कहा, ” उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।”

पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भी ट्वीट किया, ” हम सभी की प्रेरणा व ऊर्जा के स्रोत, सामाजिक न्‍याय के ध्वजवाहक और अपने जन संघर्षों की बदौलत संवेदनशील सियासत की इबारत लिखने वाले आदरणीय नेताजी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

Advertisement
One
Test
LIC agent
Reporter

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top