रंजिश के चलते दबंगों ने प्रधान के बेटे को पीटा।

विजयपुर, महोबा। चुनावी रंजिश के चलते प्रधान के बेटे को गांव के दबंगों ने मार मार कर बुरा हाल कर दिया। घटना महोबा जिले के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत विजयपुर गांव का है। जहां ग्राम प्रधान के चुनाव में मिली करारी हार की रंजिश के चलते दबंगों ने प्रधान के बेटे को अपने घर के अंदर बंद करके लात जूतों और बैल्ट से बुरी तरह मारा।

बता दें कि ग्राम पंचायत विजयपुर के प्रधान दयाराम के बेटे को दबंगों ने मार मार कर लहूलुहान किया। पूरा मामला समय 7-8 बजे का है जब रमेश कुमार कहीं से अपने घर जा रहा था तभी दबंगों ने रमेश कुमार को अकेला देख पकड़ लिया और कमरे के अंदर बंद करके मारने पीटने लगे और पीड़ित ने विरोध किया तो उसे और उसके घरवालों को जान से मारने की धमकी भी दे डाली। दबंग विजय राजपूत व ध्रुव राजपूत है और प्रधान दयाराम का कहना है कि पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही जिससे दबंगों के हौसले और बुलंद होते जा है।

ये भी पढ़ें…

          खबर महोबा में

दिनेश राजपूत प्रधान संपादक महोबा उत्तर प्रदेश मो0 9005967662

Advertisement
Reporter
One
Room rent
Test

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top