लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में पत्रकार की मौत

लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में पत्रकार की मौत को लेकर उपजा द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में हिंसा में साधना न्यूज़ के पत्रकार रमन कश्यप की मौत पर प्रदेश भर के पत्रकारों में भारी रोष व्याप्त उसी के क्रम में जनपद महोबा के उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) पत्रकार संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी महोबा सत्येंद्र कुमार के माध्यम से उत्तर प्रदेश के

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन दिया गया ।पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से पत्रकार साथी की हत्या के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपए की आर्थिक मुआवजा एवं सुरक्षा मुहैया कराया जाए तथा एक परिजन को सरकारी नौकरी दिलाई जाए. इसके अलावा निराश्रित बच्चों की शिक्षा का दायित्व उत्तर प्रदेश सरकार निभाए।

 उपजा के जिलाध्यक्ष महेन्द्र द्विवेदी ने कहा है कि आए दिन देश के चौथे स्तंभ पर हमला किया जा रहा है जिस को अविलंब रोका जाए, एवं पत्रकार सुरक्षा कानून बनाया जाएं।यदि इसी तरह से मौतें होती रहेगी तो पत्रकारिता करना संभव नहीं होगा देश में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाया जाए, घटना को लेकर प्रदेश की तमाम मीडिया में रोष व्याप्त है।

 इस मौके पर उपजा पत्रकार संगठन के तमाम पत्रकार साथियों ने मिलकर जिलाधिकारी महोबा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि यदि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी नही हुई तो पत्रकार संगठन उग्र आंदोलन की रणनीति पर विचार करने को बाध्य होगा । इस मौके पर उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला संरक्षक लक्ष्मी प्रसाद गोस्वामी, संयोजक विराग पचौरी, आनंद द्विवेदी,जिला कोषाध्यक्ष रमेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष आनंद तिवारी, राकेश दीक्षित नरेंद्र सोनकिया, कृष्णकांत चौबे इंद्रेश तिवारी, हनुमान शुक्ला, कामता गुप्ता, विपिन तिवारी, राजेश, कुलदीप मिश्रा,प्रकाश सक्सेना, नानू जुबेर अहमद, राजेंद्र तिवारी, दीपू राठौर, रामगोपाल अग्रवाल, सुरेश साहू, शिव कुमार सोनी, हरि सिंह वर्मा,पवन सोनी, संतोष कौशिक, योगेश चौबे सहित 2 दर्जन से अधिक पत्रकार मौजूद रहे।

Advertisement
One
LIC agent
Room rent
Test

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top