शिकायत के बाद भी नहीं पहुंचे कम्पनी के कर्मचारी

शिकायत करने के बाद भी नहीं पहुंचे बीमा कम्पनी के कर्मचारी 

भरवारा , महोबा। महोबा जिले में एक सफ्ताह पहले हुयी भारी बारिश में कई गांव में हजारो बीघे की फसल हो गयी है बर्बाद, जिन किसानो की फसल बारिश में बर्बाद हो गयी उन किसानो ने बीमा कम्पनी के अधिकारियो और टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करा दी थी। लेकिन आज तक न तो कोई देखने आया, न ही बर्बाद फसल का सर्वे किया गया। सर्वे न होने से किसानो को बीमा कम्पनी से मुआबजा मिलने की उम्मीद टूट गयी है। पनवाड़ी व्लाक के 50 से अधिक गांव के जिनमे भरवारा, अंडवारा, विजयपुर, रिक्षा, चुरारी, बागोल, सतरी आदि गांव  शामिल है, के किसान परेशान है। 

किसानो बताया कि उनकी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गयी लेकिन शिकायत करने के बाद भी बीमा कम्पनी का कोई भी कर्मचारी सर्वे करने नहीं आया। अब दूसरी फसल की बुबाई करने के लिए खेतो को साफ़ करना है। जोकि बीमा का सर्वे न होने के कारण मुआवजा न मिलने का डर सता रहा है। 

उधर एग्रीकल्चर इन्सुरेंस कम्पनी के जिला प्रबंधक सुधीर कुमार ने कहा है की जहा भी  नुक्सान हुआ है लेखपाल के द्रारा नुक्सान का आकलन करके डिटेल कम्पनी को भेजी जा रही है। 

Advertisement
LIC agent
Room rent
Test
Reporter

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top