संस्कार और संस्कृति तथा नैतिक भारतीय मूल्यों को लेकर किया गया विचार गोष्ठी का आयोजन

KHABAR MAHOBA News*

विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर महोबा जनपद क्षेत्र के ग्राम पिपरा माफ हाई स्कूल में विचार गोष्ठी

 श्रीनगर महोबा 20 अगस्त 2022

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य को लेकर के शिक्षा के साथ संस्कार और संस्कृति पर बल दिया जा रहा है जिसको लेकर के बुंदेलखंड क्षेत्र के समाजसेवी राष्ट्रीय आदर्श शिक्षा रत्न उपाधि से सम्मानित संतोष गंगेले कर्मयोगी द्वारा महोबा जनपद के ग्राम पिपरा माफ थाना श्रीनगर राजकीय हाई स्कूल विद्यालय में नारी शक्ति पर्यावरण सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा भारतीय संस्कृति संस्कारों नैतिक शिक्षा को लेकर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया .

विद्यालय में नारी शक्ति मिशन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत पांच बेटियों का पूजन सम्मान किया गया दो बेटियों का जन्मदिन होने पर हर्ष और उल्लास के साथ छात्र छात्राओं ने जन्मदिन मनाया इस अवसर पर बेटियों को सहायक सामग्री वितरण की गई विद्यालय परिवार के अनेक छात्र छात्राओं ने नैतिक शिक्षा भारतीय संस्कृति संस्कारों पर अपने विचार रखें एवं कविताएं और धार्मिक गीतों का गायन किया गया .

विद्यालय परिवार के शिक्षक अमित राजपूत अनिरुद्ध तिवारी घनश्याम राजू श्रीवास राज बहादुर सिंह एवं गायत्री देवी द्वारा बुंदेलखंड क्षेत्र के समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी द्वारा विद्यालय में शनिवार को जो कार्यक्रम किया गया उसकी सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षक गण ने सराहना की उन्होंने बच्चों को शिक्षा संस्कार और नैतिक शिक्षा तथा जीवन जीने की विशेष जानकारियां दी और उन्हें शपथ संकल्प दिलाया. यातायात नियमों का पालन करने तथा लड़ाई झगड़े नशा से दूर रहने की अनेकों धारण समझा कर समझाएं . राजकीय हाई स्कूल पिपरा माफ विद्यालय में बाल सभा के दौरान विद्यार्थियों के शिक्षा व संस्कारों को परखा गया जिसमें अधिकांश विद्यार्थी होशियार नजर आए l

विद्यालय की बेटी तुम्हारी राधा कल्पना प्रीति छात्र शैलेंद्र कुमार उमेश कुमार चंद्रभान नरेंद्र कुमार रवि कुमार अरुण कुमार पंकज कुमार सभी छात्र छात्राओं ने इस कार्यक्रम में सहभागिता निभाई एवं महापुरुषों की जानकारी उनकी जीवन परिचय तथा विद्यालय के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया .
ब्यूरो रिपोर्ट
खबर महोबा

Advertisement
LIC agent
One
Reporter
Test

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top