सरकार की योजनाओं का लाभ लेने से कोई भी वंचित न रहे

विकास एवं प्रशासनिक कार्यों की मासिक समीक्षा 

मंगलवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिला मजिस्ट्रेट मनोज कुमार की अध्यक्षता सभी विभागीय अधिकारियों के साथ जनपद के विकास एवं प्रशासनिक कार्यों की मासिक समीक्षा की गयी।

विभाग वार विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लोक निर्माण कार्यों में तेजी लायी जाए ताकि लंबित योजनाएं समय पर पूर्ण हो सकें। कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित न रहे।इसके लिए अधिकारी गण जमीनी स्तर पर जाकर योजनाओं के पात्रों को चिन्हित करें।कहाकि जनता की शिकायतों का निस्तारण समयवद्ध और संतुष्टि परक किया जाए ताकि लोगों को बार-बार कलेक्ट्रेट के चक्कर न लगाने पड़ें।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत अभी तक मात्र 129 लोगों ने ही रजिस्ट्रेशन कराया है जबकि 225 का लक्ष्य मिला है।उन्होंने कहा कि सभी श्रमिकों के श्रम कार्ड तथा आयुष्मान भारत योजना के पात्र व्यक्तियों के गोल्डन कार्ड बनाये जाएं।बीएसए को इस आशय से निर्देशित किया कि जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयों में पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।सीएमओ से कहा कि सरकारी अस्पतालों में जन सामान्य को निःशुल्क बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करायी जाएं।सीडीओ को निर्देश दिया कि कल्याणकारी योजनाओं की वे स्वयं समीक्षा करें ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति जन हितकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित न रहे।

बैठक में सीडीओ डॉ हरिचरन सिंह, सीएमओ डॉ एम के सिन्हा, पीडी चित्रसेन सिंह, डीपीआरओ संतोष कुमार, डीएचओ डॉ बलदेव प्रसाद, सीवीओ डॉ राकेश कुमार, एक्सईएन आरईएस मो रिजवान, डीएसओ राजीव तिवारी आदि अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Advertisement
Reporter
LIC agent
Room rent
Test

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top