आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों और फुटकर दुकानदारों की साठगांठ से पोषाहार कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

KHABAR MAHOBA News
*पनवाड़ी।
आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों और फुटकर दुकानदारों की साठगांठ से पोषाहार कैसे ठिकाने लगाया जा रहा है*

इसका एक वीडियो शुकवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है। जिसमें एक परचून दुकानदार पोषाहार में शामिल रिफाइंड ऑयल ग्राहकों को 120 रुपए लीटर की दर से खपा रहा है। वीडियो पनवाड़ी विकासखंड के अलीपुरा मार्केट का बताया जा रहा है। जहां आश्रम के लिए चीनी और चाय पत्ती के साथ दुकानदार बेशर्मी से गर्भवती महिलाओं, नौनिहालों और कुपोषित बच्चों को बांटा जाने वाला रिफाइंड ऑयल को खुलेआम बेच रहा है।

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही महिला एवं बाल विकास से जुड़े केंद्रों में हड़कंप मच गया। बता दें, कि बीते दो महीनों से पनवाड़ी क्षेत्र के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर महिलाओं और बच्चों को पोषाहार वितरित नहीं किया गया है। ऐसे में खाद्यान्न में आए रिफाइंड की काला बाजारी से सवाल खड़े हो रहे हैं। पनवाड़ी सीडीपीओ से इस बाबत प्रश्न किए जाने पर उन्होंने जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

58आज के वेबसाइट विजिट
Advertisement
LIC agent
Room rent
Scroll to Top